फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश मारिया की बायोपिक के लिए जॉन अब्राहम ने अपनाया नया लुक, पहचानना हुआ मुश्किल; फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

Thu, 29 Jan 2026 04:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

John Abraham New Look: 53 साल के जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस, मस्कुलर बॉडी के लिए फैंस के बीच पॉपुलर हैं। लेकिन हाल ही में फैंस उनका नया लुक देखकर चौंक गए। फैंस ने जॉन के लुक पर मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। 

विज्ञापन
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम की कुछ तस्वीरें अचानक वायरल हुईं, जिसमें उनका नया लुक देखकर फैंस हैरान हो गए। एक्टर का लुक ऐसा था कि एक नजर में उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया। यह तस्वीरें जॉन अब्राहम के फैंस ने ही अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की हैं। 

विज्ञापन


क्लीन शेव लुक में दिखे जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम इन दिनों राकेश मारिया की बायोपिक कर रहे हैं। उनका नया लुक इसी फिल्म से जुड़ा लगता है। अपने कुछ फैंस के साथ जॉन ने फोटो क्लिक करवाई, जिसमें वह बिल्कुल क्लीन शेव नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके बाल भी ब्लाॅन्ड (Blonde) कलर में रंगे हुए नजर आए। हेयर कलर और क्लिन शेव होने की वजह से जॉन बिल्कुल बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। साथ ही जॉन का फेस देखकर लगता है कि उन्होंने वेट लॉस भी काफी किया है। वह वायरल तस्वीर में काफी दुबले नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

जॉन अब्राहम का नया लुक 
 


फैंस ने जॉन के नए लुक पर दिए रिएक्शन 
जब जॉन के फैंस ने उनका नया लुक देखा तो कुछ ने पसंद किया, वहीं कुछ फैंस ने फनी कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा, ‘दाढ़ी तो घर की खेती है, जब चाहे उगा लो।’ वहीं एक यूजर हैरान थी कि जॉन ने अपने बाल कलर करवाए हैं। एक यूजर ने कहा, ‘जाॅन को ‘धूम’ फिल्म वाले लंबे बाल रखने चाहिए।’ वहीं कुछ यूजर्स ने हार्ट, फायर इमोजी जॉन अब्राहम के लुक के लिए वायरल सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किए।  

 


 
Trending Videos
विज्ञापन

जाॅन अब्राहम के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स कौन से हैं?
जॉन अब्राहम पिछले साल ‘द डिप्लोमेट’ और ‘तेहरान’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। इस साल वह ‘तारिक’ नाम की एक फिल्म में नजर आएंगे। साथ ही रोहित शेट्टी की एक अनाम फिल्म का हिस्सा भी जाॅन अब्राहम हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें