ये खबर भी पढ़ें: अरिजीत ने तो सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग छोड़ी, इन सेलेब्स ने बॉलीवुड ही छोड़ दिया; जानिए कौन हैं लिस्ट में शामिल?
अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की पीछे क्या वजह बताई?
अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अरिजीत ने एक पोस्ट किया और अपने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान किया। वह पोस्ट लिखा, ‘इसका सिर्फ एक कारण नहीं है। कई कारण हैं। मैं इस बारे में काफी समय से सोच रहा था। आखिरकार मैंने हिम्मत जुटा ली है।’ अरिजीत सिंह ने बताया कि उनका जाना किसी खास घटना का नतीजा नहीं था बल्कि यह एक धीरे-धीरे होने वाला प्रोसेस था।
अपने बचे हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा करेंगे अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह ने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह अपने बचे हुए प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को पूरा करेंगे। वह पोस्ट में लिखते हैं, ‘मेरे पास अभी भी कुछ काम बाकी हैं, जिन्हें मुझे पूरा करना है। मैं उन्हें पूरा करूंगा। इसलिए हो सकता है कि आप इस साल कुछ और गाने रिलीज होते हुए देखें। बस यह साफ कर दूं, मैं म्यूजिक बनाना बंद नहीं करूंगा।’