बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर जाने जाते हैं। ऋतिक अपने फैंस से काफी कनेक्ट रहते हैं और उन्हें फिटनेस गोल देते भी नजर आते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने कुछ ऐसा किया है कि उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। आज साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है और ऋतिक ने उन्हें बेहद अलग अंदाज में बधाई दी है।
ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर को खास अंदाज में दी बधाई
‘वॉर 2’ में साथ आएंगे नजर
ऋतिक ने अपने पोस्ट पर सीधे ‘वॉर 2’ का नाम नहीं लिया है लेकिन उनके फैंस का मानना है कि वह इसी फिल्म के बारे में बात कर रहे थे। खबरों की मानें तो कुछ समय पहले खबर आई थी कि ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन के साथ नजर आ सकते हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा तो फिल्म के मेकर्स ही कर सकते हैं।
कयासों का बाजार हुआ गर्म