फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ‘सत्ते पे सत्ता’ की रीमेक से चूके ऋतिक अब यहां खेलेंगे पत्तों का खेल, बने रमी सर्किल के ब्रांड अंबेसडर

Fri, 28 Jan 2022 10:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में एक खतरनाक विलेन के तौर पर दिखने जा रहे लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन को भारत के ऑनलाइन स्किल गेमिंग प्लेटफार्म रमीसर्कल ने अपना ब्रांड अंबेसडर घोषित किया।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ की रीमेक से चूके ऋतिक रोशन अब ऑन लाइन पत्तों का खेल दिखाने जा रहे हैं। दरअसल अपनी अगली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में एक खतरनाक विलेन के तौर पर दिखने जा रहे लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन को भारत के ऑनलाइन स्किल गेमिंग प्लेटफार्म रमीसर्कल ने अपना ब्रांड अंबेसडर घोषित किया। इस बारे में गेम्स 24x7 के सह-संस्थापक और सीईओ भाविन पांड्या ने कहा, “हम भारत के सबसे बड़े सितारों में से एक ऋतिक के साथ साझेदारी करके बहुत उत्साहित हैं। ऋतिक का करियर उल्लेखनीय रहा है। वह बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक है क्योंकि वह सही समय पर सही कदम उठाते हैं। उनकी गतिशीलता, प्रतिभा और व्यापक अपील ने उन्हें वास्तव में सबसे सफल बनाया है। यह साझेदारी गेम्स 24x7 के लिए सही निर्णय है क्योंकि हम भी शानदार गेम खेलने का अनुभव प्रदान करके लगातार खुद को सबसे अलग प्रदर्शित करते हैं।”

विज्ञापन

ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस गठबंधन के बारे में ऋतिक रोशन ने कहते हैं, "रमी कौशल का खेल है जिसमें बौद्धिक क्षमता, धैर्य और चातुर्य की आवश्यकता होती है। मुझे सबसे अच्छी बात यह लगती है कि ये वही कौशल है जिसकी आवश्यकता आपको जीवन की विभिन्न परिस्थितियों की चुनौतियों को पार करने के लिए पड़ेगी। तो एक तरह से यह खेल जीवन कौशल विकासित करने का एक मजेदार तरीका है। यह अभियान इस बात पर प्रकाश डालता है कि जब भी किसी को जीवन में अप्रत्याशित कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो वे सही दृष्टिकोण अपना कर उसे दूर कर सकते हैं।”

विज्ञापन

ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि 2009 में अपनी शुरुआत के बाद से रमीसर्किल देश का पसंदीदा कार्ड गेम रमी खेलने के लिए भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन स्किल गेमिंग प्लेटफार्म है। यहां लोग  टूर्नामेंट मुफ्त में खेल सकते हैं और ये नकद पुरस्कारों की भी पेशकश करता है। साथ ही रमीसर्किल खिलाड़ियों को अपने कौशल और निपुणता का परीक्षण करने का अवसर प्रदान करता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें