इस वक्त बॉलीवुड में सभी पर बायोपिक का क्रेज चढ़ा हुआ है। अक्षय कुमार तो एक के बाद एक बायोपिक साइन कर रहे हैं। अब इस फेहरिस्त में अभिनेता ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल हो गया है।
ऋतिक रोशन विकास बहल की फिल्म 'सुपर 30' में नजर आएंगे जो बिहार के फेमस आनंद कुमार पर आधारित होगी। हफिंग्टन पोस्ट के अनुसार ये फिल्म अक्षय कुमार को भी ऑफर हुई थी लेकिन आखिर में ऋतिक ही इस रोल के लिए फाइनल हुए।
आनंद कुमार बिहार की राजधानी पटना में 'सुपर 30' नाम से एक कोचिंग संस्थान चलाते हैं। वो आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों को जेईई के एग्जाम के लिए फ्री तैयार करते हैं। साल 2002 में शुरू हुआ ये संस्थान की सफलता के मामलों में अच्छे-अच्छे संस्थानों को टक्कर देता है। हर साल इस संस्थान के अधिकतर बच्चे आईआईटी के लिए सलेक्ट होते हैं। साल 2008 में तो इसके सभी बच्चों ने आईआईटी का एग्जाम क्रैक किया था।