फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष 3 में तीन किरदार में दिखेंगे रितिक रोशन

Thu, 30 May 2013 03:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश रोशन के साथ फिल्मों में जादू बिखेरने वाले रितिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म 'कृष 3' में तीन अलग-अलग तरह के रोल निभाएंगे। यह तीनों रोल दादा, पिता और बेटे के होंगे। इस फिल्म में उनका मुख्य रोल बेटे वाला होगा।
विज्ञापन


इस दीवाली पर रिलीज हो रही 'कृष 3' में रितिक रोशन तीन भूमिकाओं में दिखेंगे। हालांकि मुख्य किरदार एक ही होगा। बाकी के दो किरदार वही होंगे जो उन्होंने 'कोई मिल गया' और 'कृष' में निभाए थे।

ऐसा उन दर्शकों की सुविधा के लिए किया जा रहा है जिन्होंने 'कोई मिल गया' और 'कृष' फिल्म नहीं देखी है। इसलिए फ्लैशबैक में इन दोनों कहानियों के कुछ हिस्से दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कृष 3' में विलेन का किरदार विवेक ओबराय निभा रहे हैं। इस फिल्म में रितिक के साथ प्रियंका चोपड़ा और कंगना रणावत भी होंगी।

3 नवंबर को रिलीज हो रही यह फिल्म शुक्रवार के बजाय रविवार को रिलीज होगी। यह भी अपने आप में एक तरह का रिकॉर्ड होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें