ऋतिक रोशन और सुजैन खान को भले ही अलग हुए कितना ही वक्त हो गया हो लेकिन दोनों अपने बच्चों के लिए हमेशा साथ नजर आते हैं। हाल ही में दोनों अपने छोटे बेटे रिदान की बर्थडे पार्टी पर साथ देखे गए।
ऋतिक के छोटे बेटे रिदान नौ साल के हो गए हैं और इस मौके पर सुजैन ने एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। बहन फराह खान अली, भाई जायद खान और पूर्व एक्ट्रेस गायत्री जोशी ओबराय रिदान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे।
इस मौके पर सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे रिदान के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया।
You have the smile of the bluest sky, so always spread those wings and fly.. sweet child of mine ❤️🌈🎶🎂😍Happy happy happiest 😇joy joy to my gorgeous angel birthday boy🎵🎵🎶🎈🎈🎈🎈 #ridzajaan #year9herewecome
A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on Apr 30, 2017 at 12:07pm PDT