प्लेबैक सिंगर अंकित तिवारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। मुंबई की एक अदालत ने उन्हें रेप केस मामले में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था लेकिन शिकायतकर्ता केस को दोबारा खुलवाने पर विचार कर रही हैं। वह बॉम्बे हाईकोर्ट में केस को दोबारा खुलवाने के लिए जल्द ही याचिका डालेंगी।
2014 में अंकित पर उनकी गर्लफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था। गर्लफ्रेंड का कहना था कि अंकित ने अक्टूबर 2012 से लेकर दिसंबर 2013 तक उनका रेप किया है। गर्लफ्रेंड ने अंकित के साथ-साथ उनके भाई अंकुर पर भी आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अंकुर उन्हें धमका रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने अंकित और अंकुर दोनों को गिरफ्तार किया था जिसके बाद दोनों बेल पर छूट गए थे।
ये भी पढ़ें: TRP बढ़ाने के लिए कपिल का नया दांव, अडल्ट फिल्मों की इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री
27 अप्रैल को सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता में अपने बयान से पलट गई थीं जिसके बाद मुंबई के सेशन कोर्ट ने अंकित और उनके भाई को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें अपना बयान बदलने के लिए मजबूर किया गया था। बतौर शिकायतकर्ता, 'मुझ पर बयान वापस लेने का दबाव बनाया गया था। ये अंकित के वकीलों ने किया था। पुलिस ने भी मेरी मदद नहीं की।'
ये भी पढ़ें: एक झटके में बर्बाद हुआ 'अंगूरी भाभी' का करियर, हैरासमेंट का आरोप लगाना पड़ा भारी
शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि उन्होंने अंकित की मदद तब की जब उनका बॉलीवुड में कोई नाम नहीं था। 'मैं तब एक इंटरनेशनल कंपनी में वीपी थी। उसने मुझसे अपने करियर के लिए भीख मांगी थी। उसने सभी हदें पार कर दी हैं। मैं अब इस केस को आगे ले जाउंगी। मेरे पास अंकित के खिलाफ सारे सबूत हैं।' उन्होंने कहा कि अभी तक वह चुप थीं लेकिन अब वह सभी को सच्चाई से रुबरू कराएंगी।