ऋतिक और उनकी पत्नी सुजैन खान की 14 साल पुरानी शादी टूट गई है। शनिवार को ब्रांद्रा कोर्ट ने दोनो ही पक्षों की आपसी सहमति से तलाक की अर्जी पर मुहर लगा दी है। इस बात की पुष्टि कर दी गई है। ऋतिक रोशन की वकील मृणालिनी देशमुख ने तलाक की पुष्टि की।
कोर्ट के इस फैसले से यह साफ नहीं हो पाया है कि बच्चों की कस्टडी किसके पास होगी। हालांकि दोनों के बच्चों की कस्टडी किसे मिलेगी, इस बात का फैसला अभी नहीं हो पाया है।