फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक है बॉलीवुड, तब तक रहेंगे शाहरुख?

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग एक बार हीरो बनते हैं। फिल्म एक बार हिट होती है। दर्शकों का प्यार भी एक बार ही मिलता है। मगर बात जब बॉलीवुड के बादशाह की हो तो ऐसा एक बार नहीं, बार-बार होता है। अब अगर कोई सच्चे दिल से फिल्म को हिट बनाना चाहे, तो सच है कि पूरी कायनात साथ देती है। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन


बेतुकी या अच्छी फिल्म?

रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बावजूद आलोचनाओं का बाजार भी गर्म है। शाहरुख के पास आलोचनाओं का जवाब भी है। आखिर कौन कमबख्त फ्लॉप करने के लिए फिल्म बनाता है। फिर शाहरुख तो फिल्म बनाते ही इसलिए हैं कि लोगों को इंटरटेन कर सकें, बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकें और अपने बच्चों को खुश कर सकें।

कई तरह की आलोचनाओं के बावजूद किंग खान को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। उनकी तरह न कह पाएं हों, मगर मन ही मन जरूर निकला होगा वी लव यू शशशशश....शाहरुख। फिर शाहरुख की तो शुरू से ही खासियत रही है हार कर जीतना। बेशक क्रिटिक्स के मामले में वो और उनकी फिल्म हार गए, मगर जहां तक कमाई और सफलता की बात है तो उनका कोई सानी फिलहाल नजर नहीं आता है।

सलमान और आमिर का रिकॉर्ड टूटा

'हैप्पी न्यू ईयर' पहले ही दिन 45 करोड़ की कमाई करते हुए आमिर की ‘धूम-3’ और सलमान की ‘किक’ से आगे निकल गई है।  ‘धूम-3’ ने जहां पहले दिन 36 करोड़ कमाए थे, वहीं ‘किक’ को 35 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। ऐसे में तीनों खानों की तुलना होना लाजिमी है। मगर कहना तो होगा ही कि डॉन्ट अंडरएस्टीमेट द पावर ऑफ किंग खान।

लेकिन इतनी अच्छी कमाई के बाद भी शाहरुख खान एक सप्ताह बीत जाने के बाद अपनी ही एक फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से पीछे रह गए हैं।
विज्ञापन

अच्छी फिल्म बनाओ शाहरुख

मीडिया में कई रिव्यू ऐसे भी आए, जब शाहरुख के स्टारडम को ही सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया गया। उन्हें एक अच्छी फिल्म बनाने और अपनी बादशाहत को गंभीरता से लेने की सलाह भी आलोचकों ने दी। मगर लगता नहीं कि शाहरुख इस बात को गंभीरता से लेने वाले हैं। वह फिल्म बनाते हैं। एक्टिंग करते हैं। और फिर जी-जान से जुट जाते हैं प्रमोशन में। नतीजा देखकर हर बार लोग हैरान रह जाते हैं। हों भी क्यों ना, किस्मत बड़ी सही चीज है, इरादों में दम हो तो पलट ही जाती है।

‘हैप्पी न्यू ईयर’ की सफलता अभी रुकी नहीं है और ‘फैन’ और ‘रईस’ की चर्चा शुरू हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्में दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों को भी खुश कर सकेंगी। आखिर हिज नेम इज खान एंड हि इज नॉट ए लूजर। प्रशंसकों की तरफ से कहा जाए तो उनके गालों के डिंपल, आंखों में तैरता जुनून और वो प्यार से बांहे फैलाना, नहीं भूलेंगे लोग, जब तक है बॉलीवुड...जब तक है बॉलीवुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें