ऋतिक ने किया भांजी को सपोर्ट
ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनकी बहन सुनैना की बेटी सुरनिका की हैं। यह तस्वीरें मुंबई में हुए लोलापलूजा कॉन्सर्ट के दौरान की हैं। जहां पर सुरनिका ने अपने बेकरी आइटम्स का स्टॉल लगाया है। ऋतिक ने इस पोस्ट में लिखा, 'लोलापलूजा जा रहे हैं तो इस स्टॉल पर जरूर जाना, जहां पर आपको तिरामिसु के अलावा चॉकलेट स्ट्रॉबेरी भी मिलेंगी।'
कैसा है बहन सुनैना के साथ ऋतिक का रिश्ता?
ऋतिक रोशन और उनकी बहन सुनैना रोशन के बीच एक बहुत ही गहरा, भावनात्मक और सहयोगी रिश्ता है। यह रिश्ता खून के रिश्ते से बढ़कर हर मुश्किल दौर में एक-दूसरे का साथ देने वाला है। कथित तौर पर सुनैना ने दो असफल शादियों, डिप्रेशन, शराब की लत और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का सामना किया है, जिसके दौरान ऋतिक उनके लिए एक स्तंभ बनकर खड़े रहे।
यह भी पढ़ें: फरवरी 2026 से अगली फिल्म शुरू करेंगे सनी देओल, फरहान अख्तर करेंगे प्रोड्यूस; जानिए बाकी डिटेल्स