फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने चचेरे भाई ईशान की शादी की तस्वीरें की शेयर, घर में किया ऐश्वर्या का स्वागत; लिखा इमोशनल नोट

Fri, 02 Jan 2026 07:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan Post: ऋतिक रोशन ने अपने चचेरे भाई ईशान रोशन की शादी की कई शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ ऋतिक ने ईशान और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशान, ऋतिक के चाचा और संगीतकार राजेश रोशन और कंचन रोशन के बेटे हैं। ईशान की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई। इस शादी में ऋतिक रोशन सहित पूरा रोशन परिवार शामिल हुआ। आज ऋतिक ने सोशल मीडिया हैंडल पर ईशान की शादी की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सुजैन खान भी नजर आईं। उन्होंने ईशान और उनकी पत्नी ऐश्वर्या को शादी की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन का पोस्ट
ऋतिक रोशन ने आज इंस्टाग्राम पर अपने चचेरे भाई ईशान की शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरा प्यारा ईशू, तुम मेरे जीवन में सिर्फ खून के रिश्ते या परिवार से कहीं ज्यादा हो। तुम एक बहुत खास और अनोखे इंसान हो। तुमने मेरे और हमारे पूरे परिवार के जीवन में इतना कुछ दिया है जितना तुम खुद शायद सोच भी नहीं सकते और हम गिन भी नहीं सकते।'

विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋतिक ने की ईशान की तारीफ
ऋतिक ने आगे लिखा, 'पिछले कुछ साल में मैंने देखा है कि तुम एक समर्पित और जुनूनी फिल्ममेकर बन गए हो। तुम्हारी चुप्पी में मुझे ताकत नजर आती है, तुम्हारी नरमी में ताकत दिखती है, और अपना मुकाम हासिल करने की तुम्हारी लगन मुझे बहुत प्रेरणा देती है। ईशू, तुम्हारे अंदर बहुत बड़ी ताकत है। उससे डरना मत, उसे आजाद करो। तुम मेरे लिए सबसे अच्छे भाई और साथी हो।'

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी शादीशुदा जिंदगी के लिए दीं शुभकामनाएं
ऋतिक ने आगे लिखा, 'आज जब तुम और ऐश्वर्या पति-पत्नी बनकर नई जिंदगी शुरू कर रहे हो, मेरी दुआ है कि निजी जीवन में भी तुम्हें उतनी ही खुशी और सफलता मिले जितनी काम में मिलेगी। याद रखना, दोनों ही जगहें बहुत संतोष देती हैं और दोनों में अलग-अलग खास स्किल्स चाहिए, जिन्हें तुम बहुत अच्छे से सीख लोगे।

यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर नहीं थे 'कबीर सिंह' के लिए पहली पसंद, जानिए कौन सा 'धुरंधर' स्टार था संदीप रेड्डी वांगा की पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशान की पत्नी ऐश्वर्या के लिए लिखी खास बात
ऋतिक ने आगे लिखा, 'बधाई हो मेरे भाई और ऐश्वर्या। ऐश्वर्या, परिवार में तुम्हारा स्वागत है। तुम बाहर से जितनी सुंदर हो, अंदर से भी उतनी ही हो। मैं तुम्हें और बेहतर तरीके से जानने के लिए बहुत उत्सुक हूं। आप दोनों को ढेर सारा प्यार।'

यह भी पढ़ें: 'घर कब आओगे' के लॉन्च के लिए जैसलमेर पहुंची 'बॉर्डर 2' की टीम, वरुण धवन-अहान दिखे साथ, सोनू निगम हुए इमोशनल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें