हर महीने मिलेगा 5 लाख रुपये किराया
- एग्रीमेंट के मुताबिक, पहले साल फ्लैट का मासिक किराया 5 लाख रुपये होगा। यानी एक साल में करीब 60 लाख रुपये किराया मिलेगा।
- दूसरे साल किराए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी और यह बढ़कर 5.25 लाख रुपये प्रति महीना हो जाएगा। इस तरह दूसरे साल में करीब 63 लाख रुपये किराया मिलेगा।
- तीसरे साल फिर 5 फीसदी बढ़ोतरी के बाद मासिक किराया करीब 5.51 लाख रुपये हो जाएगा। तीसरे साल में इससे करीब 66.15 लाख रुपये की कमाई होगी।
- इस तरह तीन साल की पूरी लीज अवधि में कुल किराया करीब 1.89 करोड़ रुपये होगा।
21.75 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट
प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस फ्लैट के लिए 21.75 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी तय किया गया है। हालांकि, दस्तावेजों में फ्लैट का कुल एरिया नहीं बताया गया है। राकेश रोशन, प्रमिला रोशन और असावरी राजोपाध्याय से इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका।
मुंबई की पॉश लोकेशन में आता है JVPD
- मुंबई का JVPD स्कीम शहर की प्रमुख और महंगी रेजिडेंशियल लोकेशन में से एक माना जाता है।
- यहां बड़े-बड़े बंगले, हाउसिंग सोसायटी और लग्जरी अपार्टमेंट्स देखने को मिलते हैं।
- यह इलाका लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों का घर रहा है।
- जुहू और मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब्स के करीब होने की वजह से यहां प्रीमियम प्रॉपर्टी की मांग भी बनी रहती है।