बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के फैन्स की वैसे तो दुनियाभर में कमी नहीं हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक फैन ने सबको चौंका दिया। अपनी इस फैन की वजह से ऋतिक रोशन इस कदर परेशान हैं कि हैं कि उन्होने खुद ही ट्वीट के जरिये पूछा, 'डियर लेडी, तुम कौन हो और क्यों झूठ बोल रही हो?'
दरअसल मामला ये है कि साउथ इंडियन एक्ट्रेस एंजिला क्रिस्लिंस्की का डीएनए में एक इंटरव्यू लिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ दो विज्ञापन किए हैं और कैसे ऋतिक रोशन ने उनके करियर में सही चीजें चुनने के लिए उनकी मदद की है।
एंजिला ने अपने इंटरव्यू में कहा कि ऋतिक रोशन उसे अपनी एक फिल्म में लेने की भी प्लानिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं ऋतिक रोशन को अपना गुरु मानती हूं और इसलिए उन्हें सारी बातें बताती हूं. मैं उनके साथ दुबारा काम करना चाहती हूं लेकिन ऐसा कब होगा यह पता नहीं.'
इस बात का पता चलने पर ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट किया और पूछा, 'डियर लेडी, तुम कौन हो और क्यों झूठ बोल रही हो?'
My dear lady, who are you and why are u lying. pic.twitter.com/xydPrKr8nH
— Hrithik Roshan (@iHrithik) April 4, 2017
अपने इंटरव्यू में एनजिला ने कहा कि जब मैंने ऋतिक को बताया कि मैं हाफ स्पेनिश हूं तो उन्हें स्पेन की याद आ गई। वह बहुत ही सपोर्टिव हैं और उन्होंने मुझे एक्टिंग टिप्स भी दिए हैं।'
उन्होंने दूसरी बार ऋतिक के साथ विज्ञापन की शूटिंग के बारे में बताते हुए कहा, 'मुझे लगा था वह मुझे भूल चुके होंगे, क्योंकि वह एक सुपरस्टार हैं जिन्होंने अनेकों मोडल्स के साथ शूट किए हैं। उन्होंने मजाक में मुझसे यह भी पूछा कि तुम्हारी आंखों का रंग असली है क्या।
जब मैंने साउथ की फिल्म साइन की तो उन्होंने मेरे फिल्म के निर्माताओं के बारे में पूछा और मुझे आश्वस्त किया कि यह फिल्म मुझे एक अच्छा स्थान दिलाएगी।' एनजिला हाल ही में अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'साइज जीरो' के एक गाने में नजर आई हैं।
oppo camera phone my second tvc with hritik roshan... im blessed to have shot 3 tvcs with him... ❤ #oppo #angelakrislinzki #hrithikroshan #oppof1plus #opposelfieexpert
A post shared by Angela Krislinzki (@angelakrislinzki) on Jan 7, 2017 at 12:13am PST