फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में क्यों लटकी 'कृष 3' की सीक्वल फिल्म?

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश रोशन और ऋतिक रोशन की हिट पिता-पुत्र जोड़ी की अगली फिल्म कौन सी होगी? ‘कृष-3’ के बाद इस पर लगातार अटकलें लग रही हैं। अब राकेश रोशन ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल ‘कृष-4’ पर काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक और ही स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। यह एक ‘कॉमन मैन’ की कहानी होगी। सुपर मैन के बाद कॉमन मैन बने ऋतिक कैसे लगेंगे, यह देखने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

क्या होगा सोनाक्षी के भाई का?

फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा की गाड़ी भले ही रफ्तार से दौड़ रही हो परंतु उनके भाई लव सिन्हा के कैरियर पर ब्रेक लगे हुए हैं। लव को री-लॉन्च करने की जिम्मेदारी शॉटगन मूवीज ने निर्देशक उमेश शुक्ला को दी थी, परंतु वह ‘ऑल इज वेल’ और ‘102 नॉट आउट’ में जुटे हुए हैं। लव की री-लॉन्च फिल्म में सोनाक्षी को हीरोइन बनाया गया था, लेकिन वह भी बिजी हैं। ऐसे में लव के कैरियर पर लगा हुआ ग्रहण फिलहाल हटते हुए नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

दीपिका का नया जोड़ीदार

अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी कैसी लगेगी? आप यह सोच रहे हैं और निर्देशक शुजीत सरकार ने दोनों को लेकर फिल्म ‘पिकू’ की शूटिंग शुरू करने का फैसला कर लिया है। इस फिल्म में इरफान खान भी होंगे। दो शानदार ऐक्टरों के बीच दीपिका की चमक कितनी बढ़ेगी यह फिल्म आने पर पता चलेगा, लेकिन फिलहाल इतना तय हो चुका है कि इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें