ऋतिक ने शेयर की खास तस्वीरें
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद, पिता राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन के साथ एक खास पेड़ की छांव के नीचे बैठे तस्वीरें शेयर की हैं। इस पेड़ का नाम 'ओम्ब्रे दे ममन' है, जिसका मतलब होता है 'मां की छाया'।
ऋतिक रोशन का नोट
ऋतिक ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'फ्रांस में मुझे 'ओम्ब्रे दे ममन' नाम का एक पेड़ मिला। इसका आसान मतलब है- 'मां की छाया', मदर्स डे की सबको हार्दिक शुभकामनाएं। हम सबके पीछे जो छाया, ताकत और प्यार है, उसे सलाम। और हां, इससे पहले कि फ्रांसीसी लोग मुझे पकड़ लें। मैं मजाक कर रहा हूं। हम बस पेड़-पौधों से बहुत प्यार करने वाला परिवार हैं।' ऋतिक की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सबा आजाद और ऋतिक रोशन का रिश्ता
सबा और ऋतिक ने साल 2022 में करण जौहर की 50वीं जन्मदिन पार्टी में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इससे पहले ऋतिक की शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों का 2014 में तलाक हो गया। उनके दो बेटे हैं- 19 साल के ऋहान रोशन और 17 साल के ऋदान रोशन। सबा को अब अक्सर रोशन परिवार के साथ छुट्टियों, पार्टी और परिवार के कार्यक्रमों में देखा जाता है।
यह भी पढ़ें: Dragon Movie: 'ड्रैगन' से सामने आया जूनियर एनटीआर का शानदार लुक, जानें कब रिलीज होगी प्रशांत नील की फिल्म