थिएटर में मनाया गया जश्न
जूनियर एनटीआर की एंट्री पर साउथ इंडिया के थिएटर में जबरदस्त जश्न मनाया गया। सीटियां बजी, फैंस शोर मचाते, नाचते-गाते नजर आए। फैंस के बीच अपने पसंदीदा स्टार को देखने की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है।
मशाल लेकर थिएटर के बाहर पहुंचे जूनियर एनटीआर के फैंस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो और वायरल है, जिसमें जूनियर एनटीआर के फैंस मशाल लेकर थिएटर के बाहर नजर आ रहे हैं। खूब पटाखे भी फोड़ रहे हैं। वह एक्टर की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर काफी उत्साहित हैं।
क्या है ‘वॉर 2’ की कहानी
फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन ने स्पाई एजेंट कबीर का रोल किया है। यह साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर’ का अगला पार्ट है। इस बार फिल्म में जूनियर एनटीआर ने एक एजेंट का रोल किया है। साथ ही कियारा आडवाणी ने ऋतिक रोशन के किरदार कबीर की लव इंट्रेस्ट का रोल निभाया है। फिल्म में दर्शकों को एक्शन की जबरदस्त डोज मिल रही है।