फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन के परिवार में हुआ गौर गोपाल दास का आगमन, अभिनेता ने तस्वीर साझा कर कही यह बात

Fri, 16 Jun 2023 11:47 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में ऋतिक रोशन और उनके परिवार ने गौर गोपाल दास से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें  राकेश रोशन ने साझा की हैं। फोटोज में ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और उनकी पत्नी पिंकी रोशन नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
ऋतिक रोशन के परिवार के साथ गौर गोपाल दास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौर गोपाल दास जी एक साधू , सन्यासी, मोटिवेशनल स्पीकर और लाइफस्टाइल कोच हैं। गोपाल दास जी अपनी पुस्तकों अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को कृष्ण भक्ति, श्रीमदभगवद गीता और जीवन के अद्भुत रहस्यों के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। वह लोगों से मिलने में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन और उनके परिवार ने गौर गोपाल दास से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें  राकेश रोशन ने साझा की हैं। फोटोज में ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और उनकी पत्नी पिंकी रोशन नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


राकेश रोशन  ने साझा की तस्वीर
राकेश ने इंस्टाग्राम पर गौर गोपाल दास के साथ परिवार की एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'यह बहुत सम्मान की बात है कि आप हमारे घर आए और हमें अपनी उपस्थिति और कृतज्ञता से भरे शब्दों से आशीर्वाद दिया।' पिंकी ने भी बातचीत की एक तस्वीर साझा की और लिखा, एक विनम्र दिन के बीच हमारे घर पर सुनने और साझा करने का अविस्मरणीय अनुभव को एक बार फिर अभिभूत करने के लिए धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें- Madhu Mantena: फिल्ममेकर मधु मंटेना ने तोड़ दी समाज की रीत, शादी के बाद पत्नी इरा त्रिवेदी का अपनाया सरनेम
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कफ्रंट
वहीं ऋतिक रोशन की बात करें तो एकबार इंटरव्यू के दौरान वह कह चुके हैं कि धर्म जैसी कोई चीज नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह काम और आध्यात्म के बीच संतुलन बनाना पसंद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार सैफ अली खान अभिनीत एक्शन फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था। अब वह अगली बार सिद्धार्थ आनंद की फाइटर में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें