सीरीज 'स्टॉर्म'
ऋतिक रोशन ने अपनी नई थ्रिलर सीरीज 'स्टॉर्म' के कलाकारों के साथ एक मजेदार शाम बिताई। यह सीरीज उनकी बतौर निर्माता पहली ओटीटी परियोजना है। इस सीरीज में पार्वती थिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, रमा शर्मा, सबा आजाद, आशीष विद्यार्थी और रजित कपूर जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं।
ऋतिक का पोस्ट
ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक अजीतपाल सिंह और कलाकारों के साथ सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, 'नई शुरुआत और 'स्टॉर्म' की शानदार टीम के साथ एक खास सफर। प्राइम वीडियो की टीम के साथ यह मजेदार शाम थी।' आशीष विद्यार्थी ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं और बताया कि 25 साल बाद ऋतिक से मिलना खुशी की बात थी। दोनों ने 2000 में 'कहो ना... प्यार है' में साथ काम किया था।
यह भी पढ़ें: 70 साल की उम्र में अनुपम खेर ने तीन मिनट में किया अनोखा काम, इस बॉलीवुड एक्टर से की खास गुजारिश
'स्टॉर्म' के बारे में ऋतिक की राय
ऋतिक ने 'स्टॉर्म' के बारे में कहा कि इसकी कहानी कच्ची, गहरी और सशक्त है। यह किरदार और उनकी कहानी दर्शकों को आकर्षित करेगी। उन्होंने कहा, 'मुझे यह सीरीज प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने की खुशी है।'
यह भी पढ़ें: 'एक ही परिवार के तीन सदस्य', फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, बताई अपनी फीलिंग्स