फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिर्फ हम दोनों', राकेश की पत्नी पिंकी ने जन्मदिन पर खुद को दिया अनमोल तोहफा; ऋतिक ने मां को दिया अनोखा नाम

Wed, 22 Oct 2025 05:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan Mom Pinkie Birthday: राकेश रोशन की पत्नी और ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर पिंकी के पति राकेश और बेटे ऋतिक ने उन्हें जन्मदिन की खास शुभकामनाएं दी हैं।
 
विज्ञापन
ऋतिक रोशन-पिंकी रोशन-राकेश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन का आज 22 अक्तूबर को जन्मदिन है। पिंकी के लिए इस खास दिन को ऋतिक और राकेश ने अपनी पोस्ट के जरिए और भी स्पेशल बना दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

राकेश रोशन का पोस्ट
राकेश रोशन ने अपनी पत्नी पिंकी को दी जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हमेशा के लिए सिर्फ हम ही हैं, हर जन्मदिन के साथ और भी बेहतर होते जा रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो पिंकी।' 

 

ऋतिक रोशन ने मां को दिया अनोखा नाम
ऋतिक रोशन ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी एक प्यारी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'दुनिया की सबसे खूबसूरत आंखों के लिए...आपके बेटे के लिए यह देखना बहुत खुशी की बात है कि जैसे-जैसे आप बड़ी होती जाती हैं, ये आंखें भी हर साल जवान होती जाती हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी बेंजामिन बटन मां। मैं तुमसे प्यार करता हूं।'
विज्ञापन

पिंकी रोशन ने जन्मदिन पर खुद को दिया गिफ्ट
अपने जन्मदिन पर पिंकी ने खुद को एक खास गिफ्ट दिया। पिंकी ने इंस्टाग्राम पर अपनी वर्कआउट करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही पिंकी ने कैप्शन में लिखा, 'यह खास है। यह 22 अक्तूबर को मेरे जन्म का दिन है। मैं अपने माता-पिता और अपने पूर्वजों, मेरे साथी, मेरी बेटी, मेरे बेटे, मेरे पोते और मेरे पूरे परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद चाहती हूं। आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए विनम्र आभारी हूं। मैंने खुद को अपने वर्कआउट का तोहफा दिया और खुद की देखभाल करने का, क्योंकि तभी हम सभी अपने प्रियजनों को अपना प्यार और समर्थन दे सकते हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें