फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद अख्तर ने धर्म विशेष को लेकर दिया बयान, भड़क गए सिंगर लकी अली; जानिए क्या है पूरा मामला?

Wed, 22 Oct 2025 04:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Lucky Ali Angry On Javed Akhtar: जावेद अख्तर अक्सर ही अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। कई बार वह अपने बयानों के कारण विवादों से भी घिर चुके हैं। हाल ही में जावेद ने एक धर्म विशेष को लेकर ऐसा बयान दिया कि सिंगर लकी अली भड़क गए। जानिए, लकी अली ने जावेद अख्तर के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
जावेद अख्तर, लकी अली - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जावेद अख्तर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दे पर बात कर रहे हैं। इस मुद्दे पर बातचीत के दौरान वह धार्मिक सहिष्णुता को लेकर भी बात करते हैं। इस दौरान वह हिंदुओं से ‘मुसलमानों की तरह न बनने’ का आग्रह करते हैं। इसी बात ने सोशल मीडिया पर कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस बात को लेकर एक ट्विटर यूजर्स ने पोस्ट साझा की, जिस पर लकी अली ने जावेद अख्तर पर तंज कस दिया। 

विज्ञापन


ट्विटर यूजर ने जावेद के बयान पर की पोस्ट, लकी अली ने किया कमेंट 
एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने पोस्ट में लिखा था, ‘जावेद अख्तर हिंदुओं से कहते हैं कि मुसलमानों जैसे मत बनो। उन्हें अपने जैसा बनाओ। मुसलमानों जैसे मत बनो। यह एक त्रासदी है। पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी ने इस बेशर्म कट्टरपंथी, जो खुद को बुद्धिमान व्यक्ति बताता है, को दिया गया निमंत्रण वापस लेकर सही किया।’ इसी ट्वीट पर सिंगर लकी अली कमेंट करते हुए लिखते हैं, ‘जावेद अख्तर की तरह मत बनो, वह कभी असली नहीं थे, हमेशा से बदसूरत थे।’  
 

 
   
लकी अली की सफाई में छिपा था तंज 
बाद में जावेद अख्तर को लेकर किए गए अपने कमेंट पर लकी अली ने सफाई भी दी। वह अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखते हैं, ‘मेरा मतलब यह था कि अहंकार बदसूरत होता है। यह मेरी तरफ से एक गलत कम्यूनिकेशन था। राक्षसों की भी भावनाएं हो सकती हैं और अगर मैंने किसी राक्षस को चोट पहुंचाई है तो मैं माफी मांगता हूं।’   
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Saharanpur: अफगानी मंत्री मुत्ताकी के देवबंद में स्वागत पर गीतकार जावेद अख्तर ने कर दी ऐसी पोस्ट, भड़के उलमा

 

  
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें