राकेश रोशन ने शेयर की तस्वीर
जैक्सन वांग इन दिनों भारत में हैं। 10 जून को भारत पहुंचे जैक्सन ने मुंबई में ऋतिक रोशन और उनके परिवार के साथ समय बिताया। रोशन परिवार ने जैक्सन की खातिरदारी की और सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कीं। इस तस्वीर में जैक्सन और ऋतिक काले कपड़ों में एक साथ नजर आए। राकेश ने इस खास तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जैक्सन आपका स्वागत है और भगवान भला करे।'
अनु रंजन भी थीं मौजूद
रोशन परिवार की दोस्त अनु रंजन भी इस डिनर पार्टी में शामिल थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "यह पल यादगार है।" उनकी बेटी, अभिनेत्री अनुष्का रंजन ने कमेंट किया, "अपना बेस्ट जीवन जीए।
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan: कार्तिक ने शेयर की 'तू मेरी मैं तेरा मैं...' के सेट से BTS तस्वीरें, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स..