'जब हैरी मेट सेजल' का 'हवाएं' सॉन्ग को रिलीज हुए सिर्फ एक ही दिन हुआ है और ये 24 घंटे में सबसे ज्यादा स्ट्रीम होने वाला गाना बन गया है।
इसी से खुश होते हुए 'अनुष्का शर्मा' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डांस का एक वीडियो शेयर किया है।
The news of #Hawaayein being the most streamed song in first 24hrs got me all 💃 💃 💃 Video shot & choregraphed by Herry from JHMS @iamsrk 😎
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Jul 27, 2017 at 8:34am PDT
'जब हैरी मेट सेजल' का ये गाना शाहरुख खान के LA से लौटने के बाद मुंबई में एक मेगा इवेंट में लॉन्च किया था। इस लॉन्च में शाहरुख के साथ-साथ अनुष्का, इम्तियाज अलि और प्रीतम भी मौजूद थे। ये गाना एक रोमांटिक नंबर है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है और इसलिए इसकी प्रमोशन को और ज्यादा जोर शोर से किया जा रहा है। जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को पर्दे पर आएगी।