फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर ऋतिक का बहन को तोहफा, रोशन परिवार और राजश्री प्रोडक्शंस के बीच डेब्यू को लेकर बातचीत

Mon, 11 Nov 2019 07:09 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pashmina Roshan with Hrithik - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

हिंदी फिल्म जगत में नए कलाकारों को लॉन्च करने का सबसे सही मंच माने जानी वाली कंपनी राजश्री प्रोडक्शंस की नजर इन दिनों ऋतिक रोशन की बहन पशमीना पर टिकी हैं। हाल ही में पशमीना के फिल्मों के लिए तैयार होने की बात सामने आई थी और ये भी पता चला था कि उन्हें खुद ऋतिक रोशन प्रशिक्षित कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अब राजश्री और रोशन परिवार के बीच इस मामले को लेकर बातचीत शुरू हुई है। 

विज्ञापन


हिंदी फिल्म जगत में रोशन परिवार का खासा नाम है। जहां ऋतिक ने अभिनेता के तौर पर हिंदी सिनेमा में पहचान बनाई है वहीं ऋतिक के पिता राकेश रोशन जाने माने फिल्मकार और चाचा राजेश रोशन मशहूर संगीतकार हैं। अब इस फेरिस्त में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पशमीना रोशन फिल्म जगत में डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं। रविवार को पशमीना ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया।

विज्ञापन

Pashmina Roshan - फोटो : amar ujala mumbai
पशमीना अपने भाई ऋतिक रोशन के बेहद करीब हैं इस वजह से अभिनेता ने बहन को तैयार करने का दारोमदार अपने हाथों में ही रखा है। पशमीना ने इस साल की शुरुआत में थियेटर की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने बैरी जॉन के एक्टिंग स्कूल से करीब छह महीने का कोर्स किया है इसके साथ ही उन्होंने रंगमंच अभिनेता अभिषेक पांडे, नादिरा बब्बर और अमेरिकी नाटक लेखक जेफ गोल्डबर्ग से भी प्रशिक्षण हासिल किया है। पशमीना के साथ ही रोशन परिवार की तीसरी पीढ़ी की एक और सदस्य फिल्म जगत का हिस्सा बन जायेगी। गौरतलब है कि राकेश रोशन और राजेश रोशन के पिता रोशनलाल नागरथ भी एक संगीतकार थे।

पढ़ें: आयुष्मान के बॉक्स ऑफिस पर भूमि की हैट्रिक, अमर उजाला से बोलीं, लतिका का किरदार करना कोई बहादुरी नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें