फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ‘कृष 4’ के डायरेक्शन पर क्या बोले? पिता के बाद संभाल रहे हैं निर्देशक की जिम्मेदारी

Sat, 05 Apr 2025 01:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऋतिक रोशन फिल्म ‘कृष 4’ से निर्देशक की कुर्सी पर बैठने वाले हैं। हाल ही में इस बड़ी जिम्मेदारी के बारे में अभिनेता ने एक इवेंट में बात की। वह कैसा महसूस कर रहे हैं, इस बारे में बताया?  
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन ने भी अपने पिता राकेश रोशन की तरह एक्टिंग करने के बाद निर्देशक बनने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। वह अपनी ही आने वाली फिल्म ‘कृष 4’ का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म के बारे में, निर्देशक की कुर्सी पर बैठने के अनुभव के बारे में ऋतिक ने अपने मन की बातें एक इवेंट में साझा की है। इस इवेंट में उनके कई फैंस भी मौजूद थे।  

विज्ञापन


कैसा महसूस कर रहे हैं ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह एक इवेंट में नजर आ रहे हैं। इसी इवेंट में अपनी फिल्म ‘कृष 4’ के बारे में उन्होंने बात की। फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर ऋतिक कहते हैं, ‘मुझे मोटिवेशन की जरूरत है। मैं काफी नर्वस हूं।’ फिल्म ‘कृष 4’ के निर्देशन की जिम्मेदारी अब ऋतिक रोशन के कंधों पर है। 

ये खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar: डांस या रोमांस में ओछापन हो तो करने से मना कर देते थे, फिल्म ‘तिरंगा’ को लेकर कही ये खास बात   
 
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म कृष - फोटो : ट्विटर

लीड रोल में ऋतिक आते हैं नजर 
साइंस फिक्शन, सुपर हीरो की कहानी वाली ‘कृष’ सीरीज की फिल्मों में ऋतिक की कृष के रोल में नजर आते हैं। ‘कृष’ सीरीज की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, दर्शकों को इस सीरीज की फिल्मों का इंतजार रहता है। इस सीरीज की अब तक की फिल्मों को ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने निर्देशित किया था। अब ये काम ऋतिक करेंगे। 

ये खबर भी पढ़ें:Hrithik Roshan: साउथ के इस धाकड़ एक्टर को पसंद करते हैं ऋतिक रोशन, उनके शानदार अभिनय के हैं कायल 

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्में 
फिल्म ‘कृष 4’ का जहां ऋतिक रोशन निर्देशन कर रहे हैं।वहीं बतौर एक्टर भी उनकी कुछ फिल्म आने वाली हैं। इसमें ‘वॉर 2’ फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के लिए कुछ दिन पहले  जूनियर एनटीआर मुंबई में ही थे। जूनियर एनटीआर को ऋतिक अपना पसंदीदा को-एक्टर भी बताते हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें