मनोज कुमार-शशि गोस्वामी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा सहित कई सितारे पहुंचे
मनोज कुमार के निधन पर इंडस्ट्री में शोक की लहर है। देश-दुनिया में मौजूद प्रशंसक अलग-अलग अंदाज में दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज शनिवार को मनोज कुमार का अंतिम संस्कार जुहू के पवनहंस श्मशान घाट में किया गया। यहां अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा और राजपाल यादव समेत कई कलाकार उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान पत्नी शशि अपने पति और लोकप्रिय अभिनेता के पार्थिव शरीर से लिपटकर फफक-फफक कर रो पड़ीं। यह वीडियो @filmymantramedia इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई है।
Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अमिताभ-प्रेम चोपड़ा ने साझा की सुनहरी यादें
मां को संभालते कुणाल गोस्वामी
- फोटो : इंस्टाग्राम
भावुक कर देंगी तस्वीरें
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में शशि गोस्वामी अपने पति को आखिरी विदाई दे रही हैं। इस दौरान उनके आंसू नहीं थम रहे। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी मां को संभाल रहे हैं। हालांकि, खुद कुणाल भी पिता की अंतिम विदाई के दौरान पूरी तरह टूट गए हैं। वे कभी अपने आंसू पोंछ रहे हैं तो कभी मां को सांत्वना दे रहे हैं। मां-बेटे की यह बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीरें देख किसी का भी कलेजा फट जाएगा।
पहली नजर में शशि को दिल दे बैठे थे मनोज कुमार
मनोज कुमार के परिवार में उनकी पत्नी शशि गोस्वामी और दो बेटे-कुणाल गोस्वामी व विशाल गोस्वामी हैं। मनोज कुमार और शशि की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। साल 2013 में दोनों ने एक पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी के किस्से सुनाए थे। बताया था कि जब मनोज कुमार ग्रेजुएशन कर रहे थे तो एक दोस्त के घर गए थे। वहीं, पर उन्होंने शशि को देखा था। और उन पर फिदा हो गए। पहली नजर में ही वे शशि को दिल दे बैठे। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता प्यार में बदला और दोनों ने शादी रचा ली।