ऋतिक रोशन अब अकेले हैं और उन पर सैकड़ों लड़कियों की नजर है। परंतु ऋतिक की नजर किस पर है? इन दिनों फिल्म ‘बैंग बैंग’ की कामयाबी से सातवें आसमान में उड़ रहे ऋतिक को शनिवार को मुंबई के एक पब-रेस्तरां में नर्गिस फाखरी के साथ देखा गया।
इसके साथ ही अटकलों को बाजार गर्म हो गया है। वैसे थोड़ा निराश करने वाली बात यह जरूर थी कि ऋतिक और नर्गिक के साथ उदय चोपड़ा भी थे। हालांकि नर्गिस साफ कर चुकी हैं कि अब उनकी जिंदगी में उदय का कोई काम नहीं हैं और वह सिंगल हैं। ऐसे में उदय, ऋतिक और नर्गिस के बीच में क्या कर रहे थे?
नरगिस का ध्यान सिर्फ ऋतिक पर
खैर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नर्गिस पूरी तरह से उदय की उपेक्षा कर रही थीं और उनका पूरा ध्यान सिर्फ ऋतिक रोशन पर था। अब सवाल यह है कि क्या ये दोनों बॉलीवुड की नई ‘हॉट जोड़ी’ हैं? सूत्रों का कहना है कि अगर भविष्य में ऐसा हो जाए तो किसी को आश्चर्य नहीं करना चाहिए।
नर्गिस ऋतिक के साथ का पूरा आनंद उठा रही थीं।दोनों को देखने वाला दावा है कि साफ था कि ऋतिक नर्गिस के नए खास दोस्त हैं। उदय के वहां मौजूद होने के बावजूद नर्गिस जिस तरह के ऋतिक के नजदीक थीं, वह बिना कहे सब कुछ कह रहा था।
क्या लेंगी कैटरीना की जगह?
कहा यह भी जा रहा है कि हो सकता है कि अगर ‘बैंग बैंग’ का सीक्वल बना तो कैटरीना की जगह उसमें नर्गिस होंगी। देखने वालों के अनुसार पर्दे पर कैटरीना ऋतिक के साथ जितनी अच्छी नहीं दिखीं, उससे कई गुना अच्छी नर्गिस दिख रही थीं।
अब ये बातें कितनी आगे जाएंगी, यह वक्त के साथ ही पता चलेगा। फिलहाल गॉसिप का बाजार गर्म है। लेकिन अहम सवाल यह है कि क्या नरगिस ऋतिक की जिंदगी में भी जगह बनाने जा रही हैं।