आशिकी-2 के सितारे आदित्य कपूर की नींद इन दिनों खराब हो चुकी है। एक तो उनकी हाल में रिलीज हुई फिल्म नहीं चली, दूसरे उनकी गर्लफ्रेंड कही जाने वाली श्रद्धा कपूर ने पर्दे पर हीरो को ‘किस’ देकर उनका दुख बढ़ा दिया।
खबर है कि पिछले हफ्ते रिलीज हुई शाहिद कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘हैदर’ को आदित्य ने अभी तक नहीं देखा है। जबकि श्रद्धा ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक खास शो भी रखा था। परंतु आदित्य इसमें नहीं पहुंचे। वहीं फिल्म देखने के लिए उनके दोनों भाई सिद्धार्थ और कुणाल गए थे। आदित्य की भाभी विद्या बालन ने भी यह फिल्म इस शो में देखी।