फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Son of Sardaar 2: अजय देवगन की बेटी नीसा ने ओरी के साथ किया 'सन ऑफ सरदार 2' का डांस स्टेप, यूजर ने उड़ाया मजाक

Tue, 15 Jul 2025 11:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nysa Devgn: अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के गाने 'पहला तू' का एक डांस स्टेप, जिसमें अजय और मृणाल ठाकुर हाथ मिलाकर उंगलियों से इशारा करते हैं, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
नीसा देवगन और ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज अजय की बेटी नीसा देवगन ने अपने दोस्त ओरी अवत्रामणि के साथ इस डांस स्टेप को मजेदार अंदाज में दोहराया है। इन दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। वहीं कुछ यूजर्स नीसा और अजय का मजाक उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नीसा और ओरी का वीडियो
नीसा और ओरी ने एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में दोनों 'सन ऑफ सरदार 2' के गाने 'पहला तू' के फिंगर स्टेर को बिना किसी हाव-भाव के करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ ओरी ने कैप्शन में लिखा, "उसे डांस सीखने की जरूरत ही नहीं पड़ी।"

 

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
फैंस ने नीसा और ओरी की इस रील पर खूब कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, "अजय ने अपनी बेटी को भी ये डांस सिखा दिया", एक और यूजर ने लिखा, "ये रील तो बहुत मजेदार है", एक और यूजर ने लिखा, "अजय देवगन इस वीडियो पर कॉपीराइट दे सकते हैं", एक और यूजर ने लिखा, "बाप-बेटी दोनों कमाल हैं।"

अजय का जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अजय ने अपने इस वायरल डांस स्टेप पर कहा, "लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हैं, लेकिन ये स्टेप करना मेरे लिए आसान नहीं था। मैंने कर लिया, इसके लिए शुक्रिया कहिए।"
विज्ञापन

फिल्म सन ऑफ सरदार 2
'सन ऑफ सरदार 2' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इसमें रवि किशन, मुकुल देव, विंदू दारा सिंह, नीरू बाजवा और संजय मिश्रा भी हैं। फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Superman Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छाया सुपरमैन का जादू, जानें मंगलवार का कलेक्शन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें