सार
पिछले महीने डॉक्यू सीरीज ‘द रोशन्स’ का ओटीटी पर प्रीमियर हुआ। यह सीरीज बॉलीवुड के रोशन परिवार के जीवन के उतार-चढ़ावों और सफलता को दिखाती है। हाल ही में इस सीरीज की सक्सेस पार्टी ऋतिक रोशन के परिवार ने मुंबई में रखी। इस मौके पर ऋतिक रोशन और उनके परिवार के लोग नजर आए। साथ ही बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी पहुंचे।
ऋतिक रोशन, राजेश रोशन सीरीज रोशन्स की सक्सेस पार्टी में
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड फैमिली, सेलिब्रिटीज से जुड़ी कई डॉक्यूमेंट्री और सीरीज ओटीटी पर आई हैं। इनके जरिए फिल्ममेकिंग, स्टार्स के स्ट्रगल की कहानियां सामने आईं। दर्शकों ने भी इस डॉक्यू सीरीज को खूब पसंद किया। हाल ही में डॉक्यू सीरीज ‘द रोशन्स’ भी ऑडियंस को देखने को मिली। इसमें राकेश रोशन, राजेश रोशन और ऋतिक रोशन के परिवार की कहानी नजर आई। इस सीरीज की सक्सेस पार्टी ऋतिक रोशन और उनके परिवार ने दी है। जिसमें रोशन परिवार तो शामिल हुआ ही, कुछ नामी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी दिखे।
ऋतिक नजर आए काफी खुश
डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोशन्स’ की सक्सेस पार्टी में ऋतिक रोशन काफी खुश नजर आए। मीडिया को पोज देख हुए वह दिखे। इस सीरीज में ऋतिक रोशन के स्टार बनने की कहानी को, स्ट्रगल को भी शामिल किया गया था। साथ ही वह अपने परिवार के बारे में भी कई बातें सीरीज ‘द रोशन्स’ में साझा करते हैं। इस इवेंट में ऋतिक के पिता राकेश रोशन और चाचा राजेश रोशन भी पहुंचे थे।