नहीं बन रही ‘फाइटर 2’
अब बॉलीवुड हंगामा की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, फाइटर 2 को लेकर चल रही अफवाहों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। ऋतिक रोशन के करीबी एक सूत्र ने स्पष्ट किया है कि अभिनेता और सिद्धार्थ आनंद के बीच सीक्वल को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। सूत्र ने कथित तौर पर कहा कि ये दावे बेबुनियाद हैं, जिससे पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।
बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी ‘फाइटर’
साल 2024 में रिलीज हुई 'फाइटर' बॉलीवुड की सबसे महत्वाकांक्षी एक्शन फिल्मों में से एक थी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म के कई हवाई एक्शन सीन लोगों को काफी पसंद आए थे। पुलवामा हमले और बालाकोट हवाई हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी भारतीय वायु सेना की एक विशिष्ट इकाई, एयर ड्रैगन्स, के आतंकवाद के खिलाफ एक जोखिम भरे मिशन पर आधारित है।