फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तस्वीरों को देख अमृता सिंह के प्यार में पड़ गए थे सैफ अली खान, रचा ली थी अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस से शादी

Tue, 09 Feb 2021 12:34 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में प्रेम कहानियों की कमी नहीं है। लेकिन आज हम बात करेंगे बर्थडे लेडी अमृता सिंह की। आज यानी 9 फरवरी को उनका जन्मदिन है और वह 63 साल की हो गई हैं। अमृता अपने समय की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। पर्दे पर उनकी एक्टिंग के हजारों-लाखों दीवाने थे। लेकिन सैफ अली खान उनको कैसे दिल दे बैठे ये जानना बड़ा दिलचस्प है।

विज्ञापन

2 of 8
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अमृता सिंह अपने समय में सिर्फ प्रतिभाशाली ही नहीं बल्कि बेहद खूबसूरत अदाकारा भी थीं। सनी देओल के साथ 1983 में ‘बेताब’ फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली अमृता सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दीं और सफलता की एक नई मिसाल कायम की। लेकिन पहले सनी देओल के प्यार में पड़ीं अमृता सैफ की हमसफर कैसे बनीं इसका किस्सा उन दोनों ने खुद बताया था।

विज्ञापन

3 of 8
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल सैफ अली खान अमृता को देखकर दिल दे बैठे थे। वे अमृता की तस्वीरों के भी कायल थे। उस दशक में अमृता को टक्कर देने की हिमाकत कम ही अभिनेत्रियां करती थीं। अमृता का चेहरा काफी फोटोजेनिक था, जिस कारण उसके पास फोटोशूट के लिए बड़े ब्रांड थे। दिलचस्प बात तो यह है कि सैफ और अमृता की पहली मुलाकात भी एक फोटोशूट के दौरान ही हुई थी। बस यही मुलाकात सैफ के दिल में घर कर गई।

4 of 8
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके बाद सैफ अली खान ने अमृता को डिनर पर ले जाने की पेशकश की। वह बाहर तो नहीं मगर घर पर डिनर के लिए मान गईं। काफी साल पहले सैफ ने अपने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि वह पहली ही डेट पर अमृता को किस कर बैठे थे। वे उनके इतने दीवाने थे कि परिवार को बिना बताए ही उनसे शादी कर लेना चाहते थे।

विज्ञापन

5 of 8
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ अली खान ने ये भी खुलासा किया था कि पहली बार उन्होंने अमृता को तब देखा था जब वह अपने चेहरे से मेकअप उतार रही थीं और वह सैफ उनकी खूबसूरती को देखते रह गए थे। वे बिना मेकअप के सादगी में भी बेहद सुंदर दिखती थीं। सैफ ने ये भी बताया था कि वह डिनर पर उनके घर गए थे और दो दिनों तक रुके भी थे, लेकिन वे दूसरे कमरे में रहते थे।

विज्ञापन

6 of 8
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

धीरे धीरे अमृता-सैफ के बीच प्यार बढ़ता गया और सैफ ने तीन महीने की डेट के बाद अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी रचा ली। इनकी शादी 1991 में हुई थी। उस समय सैफ की उम्र 21 साल थी जबकि अमृता सिंह 33 साल की थीं. इनकी शादी 13 साल तक चली और 2004 में दोनों का तलाक हो गया।

विज्ञापन

7 of 8
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

कहते हैं जब अमृता ने शादी की उस वक्त वह अपने करियर की ऊचाइयों पर थीं। लेकिन उन्होंने शादी के बाद परिवार के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। बताया जाता है कि पति और बच्चों के लिए करियर छोड़ने वाली अमृता की प्रेम कहानी में रोजा नाम की इटैलियन युवती ने दखल दिया था, जिसके कारण वह सैफ से नाराज हो गईं थीं। हालांकि आजतक इस बात का सटीक खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

8 of 8
अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं सैफ अली खान ने अपने से 10 साल छोटी करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को दूसरी शादी कर ली। इनसे सैफ को एक बेटा तैमूर अली खान है तो वहीं करीना जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। अमृता सिंह को सैफ से दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं। सारा आजकल सफल फिल्में देकर फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें