अमृता सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल सैफ अली खान अमृता को देखकर दिल दे बैठे थे। वे अमृता की तस्वीरों के भी कायल थे। उस दशक में अमृता को टक्कर देने की हिमाकत कम ही अभिनेत्रियां करती थीं। अमृता का चेहरा काफी फोटोजेनिक था, जिस कारण उसके पास फोटोशूट के लिए बड़े ब्रांड थे। दिलचस्प बात तो यह है कि सैफ और अमृता की पहली मुलाकात भी एक फोटोशूट के दौरान ही हुई थी। बस यही मुलाकात सैफ के दिल में घर कर गई।