फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत भरूचा: कैसा है अभिनेत्री का हाल? करीबी ने दी जानकारी; बाली में हुआ था हादसा, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

Sat, 03 Oct 2026 04:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nushrratt Bharuccha Health Update: अभिनेत्री नुसरत भरूचा का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हाल ही में बाली में उनके साथ हादसा हुआ था। आइए जानते हैं अब उनकी तबीयत कैसी है। 
 
विज्ञापन
नुूसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री नुसरत भरूचा हाल ही में बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। इससे उन्हें बैठने और खड़े होने में मुश्किल हो रही है। पहले उन्हें बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। उनकी सेहत को लेकर एक अपडेट आई है।
विज्ञापन

नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nushrrattbharuccha
मुंबई लौटीं नुसरत
बाली में अभिनेत्री का इलाज चलने के बाद नुसरत को बीते कल एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी टीम के मुताबिक अभिनेत्री की स्पाइन सर्जरी होनी है। अभिनेत्री को जब मुंबई लाया गया, तो उनके साथ उनकी मां, परिवार के सदस्य और उनके दोस्त नजर आए। 

नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha
कैसी है नुसरत की तबीयत? 
अमर उजाला से बातचीत में नुसरत के एक करीबी ने बताया, 'उनकी हालत में सुधार हो रहा है। मैं उनकी मां से भी टच में हूं और लगातार उनसे हेल्थ अपडेट ले रहा हूं। फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी मेरे पास नहीं है। मैं एक-आध दिन में नुसरत से मिलने अस्पताल जाउंगा।'

नुसरत भरूचा: देश लौटीं अभिनेत्री, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते दिखा परिवार; बाली में हुआ था हादसा; देखें वीडियो
 

नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nushrrattbharuccha
कब हुआ हादसा?
आपको बता दें कि अभिनेत्री किसी काम से इंडोनेशिया के बाली गई थीं। यहां उन्होंने अपना स्टे बढ़ा दिया था। एक अक्तूबर को खबर आई कि अभिनेत्री हादसे का शिकार हो गई हैं। नुसरत भरूचा ने करीब एक हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर बाली वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में वह छुट्टियों का आनंद लेती नजर आई थीं। इसके बाद खबर आई कि वह हादसे का शिकार हो गई हैं। 
विज्ञापन

नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nushrrattbharuccha
इस फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी।
  • यह पहली बार होगा, जब दोनों स्टार एक साथ किसी फिल्म का हिस्सा होंगे। 
  • फिलहाल, फिल्म में नुसरत के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 
  • रिपोर्ट के मुताबिक, उनका रोल एक पारंपरिक फीमेल को-लीड तक सीमित नहीं होगा, बल्कि कहानी में उसकी अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें