वायरल वीडियो पर मचा बवाल
‘हाउस अरेस्ट’ का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कथित तौर पर महिलाओं को इंटीमेट टास्क्स और आपत्तिजनक चैलेंजेस में हिस्सा लेते दिखाया गया। इस क्लिप को देखकर लोग भड़क उठे और शो को अश्लीलता फैलाने वाला करार दिया। NCW ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, 'उल्लू ऐप के शो ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील कंटेंट की शिकायत पर स्वत: संज्ञान लिया गया है। वायरल वीडियो में महिलाओं को जबरदस्ती अश्लील हरकतों के लिए उकसाया जा रहा है। यह मंच अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा है और सहमति का उल्लंघन कर रहा है।'
NCW ने साफ किया कि इस तरह का कंटेंट न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि समाज के नैतिक मूल्यों के खिलाफ भी है।
Ajaz Khan: अश्लील कंटेंट को लेकर बढ़े विवाद के बाद उल्लू एप ने लिया एक्शन, हटाया एजाज खान का शो 'हाउस अरेस्ट'
यूजर्स ने की सख्त कार्रवाई की मांग
शो के खिलाफ गुस्सा केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे को संसदीय स्थायी समिति के सामने उठाया और सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, बीजेपी युवा मोर्चा के बिहार प्रभारी बरुण राज सिंह ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी शो और उल्लू एप की कड़ी आलोचना की। पीटीआई के अनुसार, उल्लू एप ने बढ़ते दबाव के चलते शो के सभी एपिसोड्स को अपनी वेबसाइट और एप से हटा लिया।
House Arrest Row: NCW ने एजाज खान को किया तलब, 'हाउस अरेस्ट' के अश्लील कंटेंट पर की उल्लू एप की आलोचना
पहले भी विवादों में रहे एजाज खान
‘हाउस अरेस्ट’ एक रियलिटी शो है, जिसे ‘बिग बॉस’ फेम एजाज खान होस्ट कर रहे हैं। यह शो उल्लू ऐप पर स्ट्रीम होता है, जो अपने बोल्ड और अक्सर अश्लील कंटेंट के लिए जाना जाता है। एजाज खान का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है। 2021 में उन्हें ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था, और वह 26 महीने जेल में रहे। इसके अलावा, उनके सांप्रदायिक बयान, अश्लील मैसेज भेजने के आरोप और भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने जैसे मामले भी सुर्खियों में रहे हैं।