फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palak Tiwai: 'द भूतनी' की रिलीज के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं पलक तिवारी, चेहरे पर दिखा संतोष और खुशी

Fri, 02 May 2025 01:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Siddhivinayak Temple Mumbai: मुंबई के सिद्धिविनयक मंदिर में पलक तिवारी ने गणपति के दर्शन किए और पंडित जी का आशीर्वाद लिया। पलक ने सोशल मीडिया पर मंदिर से अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।
 
विज्ञापन
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलक तिवारी इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। 'द भूतनी' गुरुवार 1 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज के एक दिन बाद आज पलक तिवारी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मंदिर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

 

पलक ने लिया गणपति का आशीर्वाद - फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii
पलक ने लिया गणपति का आशीर्वाद
पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ऑरेंज रंग का सूट पहने बेहद प्यारी दिख रही हैं। पहली तस्वीर सिद्दिविनायक मंदिर के अंदर की है। इस पहली तस्वीर में पलक कैमरे के सामने प्यारी मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं। पलक के चेहरे पर मुस्कान के साथ संतोष नजर आ रहा है। इस दौरान उन्होंने माथे पर टीका लगा रखा है। पलक के पीछे गणपति जी नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंदिर के पंडित जी भी व्यस्त नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर भी मंदिर के अंदर की ही है। इस तस्वीर में पलक गणपति के सामने खड़ी हैं और बाकी लोग वहां प्रभु के दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में पलक अपनी कार में नजर आ रही हैं। यह लास्ट तस्वीर उनके द्वारा ली गई सेल्फी है। पलक ने इन तस्वीरों के साथ कोई भी कैप्शन नहीं लिखा क्योंकि उनकी तस्वीरों ने ही सारी बात कह डाली। पलक के फैंन ने उनकी इन तस्वीरों पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसाए हैं।
 
विज्ञापन

1 मई को रिलीज हुई थी 'द भूतनी' - फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii
पलक का वर्कफ्रंट
पलक तिवारी की फिल्म 'द भूतनी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बहरहाल, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। पहले दिन 'द भूतनी' ने महज 0.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में पलक तिवारी के अलावा मौनी रॉय, संजय दत्त और सनी सिंह ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में मौनी ने भूतनी मोहब्बत, संजय दत्त ने भूतों को भगाने वाले बाबा, पलक ने अनन्या और सनी ने शांतनु का किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें:
Wamiqa Gabbi: एस्केलेटर में अटकी वामिका की ड्रेस, चेहरे पर नहीं आने दी शिकन, खुद को संभालती दिखीं एक्ट्रेस..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें