फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल और सुनिल की लड़ाई में कूदा ये टीवी कलाकार, दे डाली नसीहत

Wed, 05 Apr 2017 05:14 PM IST
amarujala.com: Presented by- कुशमिता राणा
विज्ञापन
करन पटेल
विज्ञापन
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच आई दरार में कई नामी हस्तिया सुनील ग्रोवर के पक्ष में आती दिख रही हैं। हाल ही में सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के लीड एक्टर करन पटेल ने सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा की चुटकी ली है। 
विज्ञापन


करन ने सोशल मीडिया के जरिये कहा है कि, 'कपिल और सुनील की लड़ाई हमें ये सीख देती है कि अगर आप चाहते हैं कि लोग कुछ वक्त की बजाय जिंदगी भर आपको प्यार दें और इज्जत करें तो उसका सिर्फ एक ही उपाय है और वो ये है कि अपने पांव जमीन पर रखें।'

आपको बता दें कि करन ने कमेंट उस घटना को लेकर किया है जिसमें ऑडियंस के ना हंसने पर कपिल शर्मा ने 15 मिनट के अंदर ही शो की शूटिंग कैंसिल कर दी। करन ने इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ये बात कही।
विज्ञापन

    Kapil Sharma's incident proves that if you want to be LOVED and RESPECTED for LIFELONG and NOT MOMENTARILY ... there jus one simple thing to do .... "Head on your shoulders and feet firm on the ground" A post shared by Karan Patel (@karan9198) on Apr 4, 2017 at 7:33pm PDT

कुछ समय पहले लड़ाई के चलते 'द कपिल शर्मा शो' में डॉ मशहूर गुलाटी के राल में नजर आने वाले सुनिल ग्रोवर ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था। इसके चलते उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें