फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल ने करण जौहर पर साधा निशाना, कहा - झूठी ईमानदारी से बिकती हैं किताबें

Wed, 05 Apr 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
काजोल ने करण जौहर पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
एक वक्त था जब करण जौहर और काजोल बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे और इंडस्ट्री में उनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। मगर आज दोनों के बीच इतनी दूरियां आ गई हैं कि दोनों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। काजोल ने वैसे तो अभी तक इस मसले पर चुप्पी साधी हुई थी लेकिन हाल ही उन्होंने करण पर तंज कसते हुए कुछ कहा है।
विज्ञापन


डीएनए में छपी खबर के मुताबिक काजोल ने कहा, 'मेरे हिसाब से इस मुद्दे पर चुप रहना ही बेहतर है।और मैं ऐसा ही करुंगी। जब मैं इस मुद्दे पर अपना विचार रखूंगी तो मैं चाहूंगी कि ये बात पूरी दुनिया सुने।'

काजोल ने करण का सीधा नाम ना लेते हुए कहा कि हमारे आसपास लोग झूठी ईमानदारी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आज कल काफी लोग ये कहते हैं कि मैं ईमानदार हूं लेकिन ऐसा वो सिर्फ किताबें और फिल्में बेचने के लिए करते हैं। मुझे नहीं मालूम लेकिन कैमरे के सामने झूठ बोलने के कई कारण हैं। मुझे लगता है कि ईमानदारी शब्द का दुरुपयोग किया जाता है।'
विज्ञापन


अभी हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब काजोल से सवाल किया गया था कि क्या वो करण के जुड़वा बच्चों से मिलने जाएंगी तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया था।

दोनों के बीच दूरियां पिछले साल आई थीं जब करण की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' और काजोल के पति अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' की रिलीज होनी थी। अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर एक ऑडियो शेयर किया था जिसमें करण जौहर फिल्म के प्रमोशन के लिए किसी को पैसे देने की बात कर रहे थे। अजय के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए काजोल ने लिखा था कि वो काफी शॉक्ड हैं। काजोल की इसी हरकत ने करण को काफी दुखी कर दिया था और इसका जिक्र उन्होंने अपनी किताब 'An Unsuitable Boy' में किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें