फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: 'छह साल तक नहीं की फोन पर बात...’,मानसिक बीमारी से जूझे हनी सिंह का वर्षों बाद छलका दर्द

Sun, 16 Apr 2023 12:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब इसी बीच रैपर ने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे फेज के बारे में बात की और यह खुलासा किया कि वह पिछले सात साल से डिप्रेशन से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
हनी सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और रैपर हनी सिंह अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। वह इन दिनों अपने नए म्यूजिक एल्बम 3.0 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हनी सिंह अपने इस एल्बम का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हालांकि रैपर अपने इस एल्बम के चलते विवादों में भी फंसते हुए नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर हनी सिंह ने खुलकर बात की है और ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब भी दिया है। अब इसी बीच रैपर ने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे फेज के बारे में बात की और यह खुलासा किया कि वह पिछले सात साल से डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

विज्ञापन

 खतरनाक मानसिक बीमारी का किया खुलासा
हाल ही में, हनी सिंह ने खुलासा किया कि कैसे खतरनाक मानसिक लक्षण से उन्होंने मुक्ति पाई। रैपर ने बताया कि शुरू में तो उन्हें पता ही नहीं चला कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है। उस समय वह किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ और बाकी अपने काम के चलते वर्ल्ड टूर कर रहे थे, लेकिन इस टूर के दौरान जब उन्हें खतरनाक मानसिक लक्षण दिखने लगे तो वह भारत लौट आए और अपना इलाज करवाने लगे।

Lara Dutta: लारा ने मिस यूनिवर्स बनने के बाद बॉलीवुड में दिखाई दमदार अदाकारी, इस वजह से फिल्मों से लिया ब्रेक

बीमारी से  निकलने में लगा वक्त
रैपर ने आगे कहा, “मैं समझ नहीं पा रहा था कि मुझे क्या हो रहा है। मुझे टूर के दौरान कुछ प्रॉब्लम्स महसूस हुए। एक शो में हालत ही बिगड़ गई। मुझे खतरनाक मानसिक लक्षण दिखे। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा हैय़ मैं बस घर जाना चाहता था. मैंने टूर बीच में छोड़ दिया और घर आ गया। मैंने एक डॉक्टर को दिखाया और उसे भी समझ नहीं आया। आज के समय में मानसिक हेल्थ को मानते हैं, उनकी प्रॉब्लम ये है कि भारत के पास पर्याप्त डॉक्टर्स नहीं हैं। मैं यही कहना चाहता हूं।

 

Randeep Hooda: एक्टिंग के बाद राइटिंग और डायरेक्शन में किस्मत आजमाने जा रहे रणदीप, एलान कर जाहिर की खुशी

विज्ञापन

महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल पर फूटा हनी सिंह का गुस्सा
इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपने इस एल्बम के लिरिक्स के चलते चल रहे विवाद को लेकर बात की है। कहा जा रहा था उनके गानों में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल होता है, इसको लेकर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो लोग मेरे गाने क्यों सुनते ? अगर मेरे गानों में महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्द होते हैं तो फिर कोई भी मुझे अपनी बेटी की शादी में परफॉर्म करने के लिए क्यों बुलाता? बहुत सारे भाई बहन मेरे गानों पर डांस करते हैं। मैंने बीते 15 वर्षों में कई शादियों और पार्टियों में परफॉर्म किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें