अब 18 तारीख को होगा कॉन्सर्ट
हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह फैसला सरकार की एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और फैंस की सुरक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘शो पूरी तरह से सोल्ड आउट था, लेकिन खराब मौसम के कारण हमें इसे आगे बढ़ाना पड़ रहा है। मैं दो हफ्तों में फिर से पुणे आऊंगा।'
पुणे का यह कॉन्सर्ट उनके ‘माय स्टोरी- इंडिया चैप्टर’ टूर का हिस्सा है। इस टूर में वह दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में शानदार परफॉर्मेंस दे चुके हैं और आगे कोलकाता में भी उनका शो होने वाला है।
“ब्राउन रंग”, ‘लुंगी डांस’, ‘ब्लू आईज’ और ‘देसी कलाकार’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर हनी सिंह आज भी इंडियन पॉप और हिप-हॉप के बड़े नामों में शामिल हैं। अपने इस टूर के जरिए वह अपनी म्यूजिक को और बड़े लेवल पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।