फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Irani: अभिनेत्री के साथ पटकथा लेखिका भी हैं हनी ईरानी, परिवार में हैं एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली लोग

Fri, 17 Jan 2025 07:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Honey Irani Birthday: हनी ईरानी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और पटकथा लेखिका हैं। वे अपने करियर में कई शानदार फिल्में लिख चुकी हैं। उनके परिवार में भी कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है।
विज्ञापन
हनी ईरानी फैमिली ट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनी ईरानी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक महत्वपूर्ण नाम है। अभिनेत्री के साथ वह पटकथा लेखिका और फिल्म निर्देशक भी हैं। हनी ईरानी ने अपनी फिल्मी यात्रा की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने कई फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाईं, जिनमें 'प्यार की प्यास' (1961), 'चिराग कहां रोशनी कहां' और 'बॉम्बे का चोर' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनके जन्मदिन पर आइए उनसे परिवार के बारे में जानते हैं।  

विज्ञापन

Loveyapa New Song Rehna Kol: लवयापा का रोमांटिक सॉन्ग ‘रहना कोल’ रिलीज, जुनैद-खुशी प्यार में डूबे आए नजर

हनी ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतिष्ठित परिवार से है ताल्लुक
हनी ईरानी का परिवार का भारतीय सिनेमा में बड़ा योगदान  है। वह एक ऐसे फिल्मी परिवार से आती हैं, जहां सिनेमा के हर पहलू में उनके परिवार के लोगों की भूमिका रही है। उनकी संतानें भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं। हनी ईरानी का जन्म एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था, जिसमें उनके पांच भाई-बहन मेनका ईरानी, बनी ईरानी, सरोश ईरानी, और डेजी ईरानी थे। 

जोया अख्तर, जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, हनी ईरानी और शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जावेद अख्तर से 1972 में हुई शादी
हनी ईरानी की शादी मशहूर पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर से हुई थी। जावेद अख्तर से हनी का विवाह 1972 में हुआ था। इस रिश्ते से उन्हें दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हुए। हालांकि, साल 1985 में दोनों का तलाक हो गया था।

फरहान अख्तर और जोया अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बेटे और बेटी हैं इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक
फरहान और जोया दोनों ही बॉलीवुड के प्रमुख फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। फरहान अख्तर ने 'दिल चाहता है', 'लक्ष्य', 'डॉन', 'डॉन 2' जैसी फिल्में बनाई हैं। वहीं, वह 'रॉक ऑन', 'भाग मिल्खा भाग', 'तूफान' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया है। उनकी बहन जोया अख्तर ने 'लक बाय चांस', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'दिल धड़कने दो', 'गली बॉय' और 'द आर्चीज' जैसी फिल्मों से अपने निर्देशन का लोहा मनवाया।

साजिद खान-फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
फराह-साजिद की मौसी लगती हैं हनी
हनी की बहन डेजी ईरानी भी एक बाल कलाकार के रूप में जानी जाती थीं। वहीं, उनकी बड़ी बहन मेनका ईरानी की शादी फिल्मकार कामरान खान से हुई थी। साजिद खान और फराह खान उनके ही बच्चे हैं। फराह खान कोरियोग्राफर होने के साथ फिल्म निर्देशक भी हैं। उन्होंने 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्में बनाई हैं। वहीं, साजिद खान ने 'हे बेबी', 'हाउसफुल', 'हाउसफुल 2' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

हनी ईरानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों की पटकथा लिख चुकी हैं 
हनी ईरानी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों की पटकथा लेखन में भी अपना योगदान दिया है। 'कृष 3', 'कृष', 'कोई मिल गया' और 'कहो ना प्यार है' जैसी फिल्मों की पटकथा उन्होंने कई लेखकों के साथ मिलकर लिखी है। 'लम्हे', 'क्या कहना' और 'कहो ना प्यार है' के लिए उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें