फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loveyapa New Song Rehna Kol: लवयापा का रोमांटिक सॉन्ग ‘रहना कोल’ रिलीज, जुनैद-खुशी प्यार में डूबे आए नजर

Fri, 17 Jan 2025 12:19 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्यार के महीने फरवरी में खुशी कपूर और जुनैद की खान की फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का एक रोमांटिक सॉन्ग ‘रहना कोल’ रिलीज हुआ है। इसमें खुशी और जुनैद का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। 


 
विज्ञापन
फिल्म 'लवयापा' का नया गाना 'रहना कोल' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘लवयापा’ एक न्यू एज लव स्टोरी है। कुछ दिन पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें जेनरेशन जी (GEN Z) के नजरिए से प्यार की कहानी कही जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना ‘रहना कोल’ रिलीज हुआ। इसमें खुशी और जुनैद प्यार के रंग में रंगे हुए नजर आए।

ये खबर भी पढ़ें: Loveyapa: कार्तिक आर्यन की राह चलीं खुशी कपूर, 'लवयापा' में श्रीदेवी की लाडली का होगा इतने मिनट का मोनोलॉग

विज्ञापन

लव एंथम बन सकता है गाना 
फिल्म ‘लवयापा’ का नया गाना ‘रहना कोल’ के बोल काफी अच्छे हैं। यह प्यार के अहसास को बड़ी ही खूबसूरती से बयां कर रहे हैं। फरवरी के महीने में वैलेंटाइन डे पर यह गाना लव एंथम बन सकता है। गाने में खुशी का ट्रेडिशनल लुक भी नजर आया। साथ ही जुनैद और खुशी के बीच की केमिस्ट्री भी अच्छी दिखी। 

 

जुबिन नौटियाल की आवाज का जादू 
फिल्म ‘लवयापा’ का सॉन्ग ‘रहना कोल’ को जुबिन नौटियाल और जहरा एस खान ने गाया है। दोनों की आवाज का जादू गाने में साफ महसूस होता है। वहीं तनिष्क बागची ने इस गाने की कंपोजिशन तैयार की है। इस गाने की कोरियोग्राफी फराह खान ने की है। 

 

विज्ञापन

लवयापा - फोटो : वीडियो ग्रैब

वैलेंटाइन वीक पर होगी फिल्म रिलीज 
फिल्म ‘लवयापा’  7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। यह वैलेंटाइन वीक रहेगा। ऐसे में श्रीदेवी की बेटी खुशी और आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म को अच्छी ऑडियंस मिल सकती है। इस फिल्म की कहानी की बात की जाए तो एक लड़का (जुनैद खान) और लड़की (खुशी कपूर) एक-दूसरे के प्यार में हैं। शादी करना चाहते हैं। लड़की के पापा (आशुतोष राणा) दोनों की शादी करने के लिए दोनों को आमने-सामने बिठाते हैं। वे नौकरी और करियर से जुड़े कोई सवाल नहीं पूछते। रिश्ता पक्का करने से पहले वे सिर्फ एक तरीका अपनाते हैं। एक दिन के लिए दोनों के फोन एक्सचेंज कर देते हैं। फिर क्या होता है? यही फिल्म की कहानी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें