मकाउ में बॉक्सिंग मैच देखने पहुंची शिल्पा शेट्टी तब हक्की-बक्की रह गई जब उन्होंने अपनी सीट के पीछे हॉलीवुड एक्शन स्टार आर्नोल्ड स्वाजनेगर और सिलवेस्टर स्टैलोन को बैठे देखा। वह तुरंत उठ कर उनके गले लग गईं।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ चीन के मकाउ पहुंचीं हैं। वहां उनकी मुलाकात इन दोनों हॉलीवुड स्टार से हो गई। शिल्पा ने ट्विटर पर अपनी और स्वाजनेगर की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
उन्होंने मैच के दौरान हॉलीवुड स्टार सिलवेस्टर स्टैलोन के मौजूद होने की बात कही है। फिल्म 'द एक्सपेंडेबल्स' फेम स्टेलोन और स्वाजनेगर राज और शिल्पा की पीछे वाली सीट पर बैठे थे।
80 और 90 की दशक में बॉक्स ऑफिस पर धूम धड़ाम करने वाले स्वाजनेगर और स्टैलोन एक साथ मैच देखने पहुंचे थे।
दोनों हॉलीवुड स्टार की उम्र भले ढल रही हो, लेकिन दोनों ही हॉलीवुड एक्शन स्टार का अंदाज एडवेंचरस रहा है। हाल ही में स्वाजनेगर एक कार्येक्रम में हिस्सा लेने भारत आये थे।