सिंगर टेलर स्विफ्ट के फैन्स ने सोशल मीडिया पर अजीब एक्सपीरियंस शेयर किया है। उनका दावा है कि टेलर स्विफ्ट का कॉन्सर्ट देखने के बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहा। यानी उन्हें भूलने की बीमारी हो गई है। इस दावे ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।
जरा सोचिए, आप अपने फेवरेट आर्टिस्ट का लाइव शो देखने के लिए मूसलाधार बारिश में खड़े हैं। उस शो को देखने के लिए आपने मोटा पैसा खर्च किया है। घंटों तक खड़े रहकर और झूम-झूमकर आप अपने फेवरेट आर्टिस्ट के गाने सुन रहे हैं और उसे देख रहे हैं। पर जब आप घर पहुंचे और कुछ याद न रहे तो? अचानक ही आपको ऐसा लगे कि अरे मुझे तो कुछ याद नहीं कि उन तीन-चार घंटों में मैंने क्या किया? हैरान रह गए ना? विश्वास नहीं हो रहा ना? लेकिन ऐसा हो रहा है और वह भी टेलर स्विफ्ट के फैन्स के साथ। टेलर स्विफ्ट के फैन्स का दावा है कि उन्हें सिंगर का शो देखने के बाद 'पोस्ट कॉन्सर्ट एमनेसिया' हो रहा है। यानी वो सबकुछ भूल जा रहे हैं। उन्हें यह याद हीं नहीं रहता कि वो कॉन्सर्ट में थे और वहां क्या कुछ हुआ। यह वाकई शॉकिंग है।