'हार्वे वेनस्टाइन' इस नाम से भले ही आप वाकिफ हो या न हो लेकिन हालॉवुड में कभी इनकी तूती बोलती थी, लेकिन बाद में इनके कर्मकांड के चलते किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि राजा से रंक बनते देर न लगी। कामयाबी के शिखर की उंचाई पर पहुंचने के बाद हॉलीवुड का यह दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर अचानक जमीन पर आ गया।
दरअसल, इनके खिलाफ एंजेलिना जोली, रॉस मैकगोवन, एशले जुड और ग्वेनेथ पॉल्त्रो जैसी कई बड़ी अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न, धमकी और बलात्कार के आरोप इन पर मढ़े। मेरिल स्ट्रीप, जेनिफर लॉरेंस और केंट विंसलेट जैसी अभिनेत्रियों ने भी वाइंस्टीन की आलोचना की है।
'हार्वे वेनस्टाइन
आपको जानकार हैरानी होगी कि हॉलीवुड के इस दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर के यौन उत्पीड़न के आरोपों का तार बॉलीवुड ब्यूटी एश्वर्या राय भी जुड़ता नजर आ रहा है। इस संबंध में ऐश्वर्या रॉय के इंटरनेशनल टैलेंट मैनेजर ने दावा किया है कि वेनस्टाइन रॉय से अकेले में मिलना चाहता था और उसने कई बार इसकी कोशिश की।
रॉस मैकगोवन नामक अमेरिकी अभिनेत्री ने हार्वे वेनस्टाइन पर रेप का आरोप लगाया है। हार्वे ने अपने बचाव में कहा है कि उसके सभी संबंध आपसी रजामंदी से रहे हैं।न्यूयॉर्क टाइम्स में पिछले हफ्ते प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले तीन दशकों में फिल्म जगत में अपने प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए वेनस्टाइन ने कई लड़कियों का यौन शोषण किया है और कम से कम आठ लड़कियों से उसने कोर्ट से बाहर समझौता किया था।
एश्वर्या राय बच्चन (फाइल फोटो)
रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद कई स्थापित अभिनेत्रियों ने चुप्पी तोड़ते हुए आरोप लगाया कि वेनस्टाइन ने उनका भी यौन शोषण किया था। मामला सामने आने के बाद वेनस्टाइन को उनकी कंपनी से निकाल दिया गया है। वेनस्टाइन की पत्नी जॉर्जिया चैपमैन ने उसे छोड़ने की घोषणा की।
ऐश्वर्या के पूर्व टैलेंट मैनेजर सिमोन शेफिल्ड ने वैराइटी डॉट कॉम को भेजे जवाब में दावा किया है वेनस्टाइन ने कई बार ऐश्वर्या से अकेले में मिलने की कोशिश की। वेनस्टाइन और ऐश्वर्या के बीच कई मुलाकातें हुई थीं और कई बार वेनस्टाइन ने कोशिश की।
हॉलीवुड फिल्म प्रॉड्यूसर हार्वे वेनस्टाइन
सिमोन ने वेराइटी से कहा, 'मैं ऐश्वर्या रॉय को मैनेज करती थी। हार्वी से जब भी पाला पड़ा मुझे ये बहुत हास्यास्पद लगता था कि वो ऐश्वर्या के साथ अकेले होने के लिए कितनी मेहनत करता है।
लेकिन वो सूअर था और एक बड़े मोटे सूअर की तरह बरताव करता था। उसने मुझसे कई बार मीटिंग से जाने के लिए कहा लेकिन मैंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया। जब हम उसके दफ्तर से बाहर निकल रहे थे तो उसने मुझे किनारे ले जाकर कहा कि तुम उसे अकेले छोड़ने का क्या लोगी?' सिमोन ने आगे कहा कि हमने उसके साथ काम किया और उसने मुझे धंधे से बाहर करवाने की धमकी भी दी थी लेकिन उसे मैंने कभी अपने क्लाइंट के पास भी नहीं फटकने दिया।