हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' भारतीय दर्शको को भी खूब पसंद आ रही है। कम बजट की यह फिल्म दर्शकों को डराने में अब तक कामयाब रही है। मगर क्या बॉक्स ऑफिस पर यह अपने बजट समेत मुनाफा कमाने में सफल रही या नहीं? जानिए फिल्म ने बॉक्स आफिस पर चार दिनों में कितनी कमाई की है?
फिल्म 'ऑब्सेशन' का सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में 'ऑब्सेशन' चौथे दिन की कमाई
फिल्म 'ऑब्सेशन' को दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है। शुक्रवार को फिल्म को मिली धीमी शुरुआत के बाद इसने वीकेंड पर अपनी रफ्तार पकड़ी। इसने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ 75 लाख रुपये कमाए थे।
वहीं दूसरे दिन इसने 2 करोड़ 75 लाख और तीसरे दिन और ज्यादा 3 करोड़ 25 लाख रुपये कमाए। अब सोमवार को वर्किंग डे पर भी फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ 88 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है। इस तरह 'ऑब्सेशन' ने महज चार दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ 63 लाख रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म 'ऑब्सेशन' का सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमाया
सोमवार को बॉलीवुड फिल्मों की कमाई की बात करें तो जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ने सोमवार को मात्र 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं आज दूसरे सोमवार को 'चांद मेरा दिल' ने 67 लाख रुपये की कमाई की। इसके अलावा 'पति पत्नी और वो' ने सोमवार को मात्र 62 लाख रुपये का कारोबार किया।
फिल्म 'ऑब्सेशन' का सीन
- फोटो : X
अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई
'ऑब्सेशन' फिल्मी दुनिया में चर्चा का विषय अपनी कम बजट की वजह से भी बन गई। फिल्म का निर्माण 750,000 डॉलर से 1 मिलियन डॉलर के बजट में हुआ था। मगर रिलीज होने के बाद फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। दुनियाभर के बॉक्स आफिस से फिल्म ने 108.80 डॉलर ( 102.60 करोड़ रुपये) बटोरे हैं।