पहला होली गाना
1940 में आई फिल्म 'औरत' में पहली बार होली का गाना फिल्माया गया था। इस फिल्म के निर्देशक महबूब खान थे। महबूब खान ने ही अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म 'औरत' में होली गाने का ट्रेंड शुरू किया। इस फिल्म का पहला गाना 'आज होली खेलेंगे साजन के संग' है। महबूब खान ने ही फिल्मों में रंगीन गानों का ट्रेंड शुरू किया था।
पहली बार होली पर बने थे दो गाने
फिल्म 'औरत' में होली के ऊपर पहली बार दो गाने बनाए गए थे। पहला गाना 'आज होली खेलेंगे साजन के संग' और दूसरा इसी फिल्म का गाना 'जमुना तट पर होली खेलत श्याम' है।
- पहला होली गाना- 'आज होली खेलेंगे साजन के संग'। इस गाने को अनिल बिश्वास ने गाया था। इस गाने का संगीत भी उन्होंने ही दिया था। इस गाने के बोल सफदर आह ने लिखे थे।
- दूसरा होली गाना- इसी फिल्म का दूसरा होली गाना 'जमुना तट पर होली खेलत श्याम' है। ये दोनों गाने उस समय काफी हिट हुए। उस दौर में फिल्में ब्लैक एंड व्हाइट थीं, लेकिन महबूब खान ने होली के रंगीन त्योहार को फिल्मों में लाने का ट्रेंड शुरू किया।
बॉलीवुड फिल्मों में शुरू हुआ होली के गानों का ट्रेंड
फिल्म 'औरत' के 'आज होली खेलेंगे साजन के संग' और 'जमुना तट पर होली खेलत श्याम' के बाद से ही बॉलीवुड फिल्मों में होली के गाने आने लगे। जिनमें 'बलम पिचकारी', 'डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली', 'रंग बरसे', 'होली खेले रघुवीरा', 'होली के दिन', 'अरे जा रे हट नटखट' और 'मारो भरके पिचकारी' जैसे कई मशहूर गाने शामिल हैं।
आजादी से पहले रिलीज हुई थी फिल्म 'औरत'
फिल्म 'औरत' आजादी से पहले बनी थी। यह फिल्म 1940 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन महबूब खान ने किया था। इसमें सरदार अख्तर, सुरेंद्र, याकूब, कन्हैयालाल और अरुण कुमार आहूजा ने अभिनय किया था। फिल्म का संगीत अनिल बिस्वास ने दिया था और संवाद वजाहत मिर्जा ने लिखे थे।