फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: 'शोमैन' राज कपूर की होली पार्टियां आज भी हैं मिसाल, अमिताभ के यहां होता था टब; डुबोकर होता था स्वागत

Wed, 04 Mar 2026 07:30 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Holi: होली का त्योहार रंगों, मस्ती और खुशी से भरा होता है। बॉलीवुड में भी होली बहुत धूमधाम से मनाई जाती रही है। फिल्मों में होली के कई मजेदार सीन हमने देखे हैं, लेकिन असल जिंदगी में बॉलीवुड सितारों की होली पार्टियां भी कम यादगार नहीं हैं। चलिए, कुछ दिलचस्प कहानियां जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
होली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में होली सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि दोस्ती, प्यार और मस्ती का बड़ा उत्सव है। पुराने जमाने की ये पार्टियां और किस्से आज भी लोगों को खुशी देते हैं। होली की रंगीन यादें हमेशा ताजा रहती हैं। होली का त्योहार पूरे देश में जोर-शोर से मनाया जाता है। सिनेमा से जुड़े लोग भी अपने अंदाज में मनाते हैं। राज कपूर के यहां खेली गई होली, बॉलीवुड की सबसे मशहूर होली रही है। आज होली के दिन जानिए बॉलीवुड की प्रसिद्ध होली के साथ इससे जुड़े दिलचस्प किस्से...
विज्ञापन

2 of 11
होली - फोटो : X
राज कपूर की आर.के. स्टूडियो वाली होली
बॉलीवुड में सबसे प्रसिद्ध होली पार्टी राज कपूर की आर.के. स्टूडियो में होती थी। राज कपूर पूरे परिवार और बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को बुलाते थे। दिलीप कुमार, शम्मी कपूर, शशि कपूर जैसे सितारे भी शामिल होते थे। स्टूडियो में बड़ा तालाब होता था, जिसमें रंग घोलकर सबको डुबोया जाता था। राज कपूर बहुत ध्यान रखते थे कि मस्ती में कोई गलत हरकत न हो, खासकर महिलाओं के साथ सम्मान बना रहे। सब बिना किसी भेदभाव के रंग खेलते थे और मजे करते थे। आज भी लोग उस होली को याद करते हैं। राज कपूर के बाद कपूर परिवार में होली का जश्न थोड़ा कम हो गया।
विज्ञापन

3 of 11
होली - फोटो : X
अमिताभ बच्चन की होली पार्टियां
अमिताभ बच्चन के घर 'प्रतीक्षा' (और बाद में जलसा) पर होली की पार्टियां बहुत मशहूर थीं। ये पार्टी सुबह से शाम तक चलती थीं। पूरा बॉलीवुड इकट्ठा होता था। गीतकार समीर अनजान ने एक इंटरव्यू में बताया, 'अमिताभ की होली पार्टी में बहुत मजा आता था। बच्चन साहब कमाल के होस्ट थे। वे सबको प्यार और इज्जत से होली खेलते थे। भांग भी होती थी, लेकिन संस्कारों के साथ। अमिताभ जी अपने पिता के लिखे गीत 'खइके पान बनारस वाला' पर डांस करते थे।' इसके अलावा बिग बी ने 'होरी खेले रघुबीरा' गाने की शूटिंग के दौरान भी जमकर मस्ती की थी।

4 of 11
होली - फोटो : X
शाहरुख खान की होली
शाहरुख खान और गौरी खान भी अपने घर पर कई साल से भव्य होली पार्टी करते आए हैं। सितारे इकट्ठा होते हैं, रंग खेलते हैं और मस्ती करते हैं। यह भी बॉलीवुड की यादगार पार्टियों में शुमार है। शाहरुख और गौरी बॉलीवुड सेलेब्स की होली पार्टी में भी शामिल होते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
होली - फोटो : X
तुषार कपूर का मजेदार किस्सा
कथित तौर पर तुषार कपूर ने एक इंयरव्यू में बताया है कि बचपन में 13 साल की उम्र में उन्होंने अनजाने में पहली बार होली के मौके पर ठंडई पी ली थी। पड़ोस के कुछ बच्चे ठंडई बना रहे थे (जिसमें भांग मिली थी), और तुषार ने गलती से पी ली।
विज्ञापन

6 of 11
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान का जन्म होली पर
आमिर खान का जन्म होली के दिन हुआ था। उन्होंने एक बार इंटरव्यू में बताया कि जब वे पैदा हुए, तो नर्स ने उनके गाल पर गुलाल लगा दिया था। आमिर होली को बहुत खास मानते हैं और परिवार के साथ मनाते हैं। अब आमिर होली वाले दिन जमकर होली खेलते हैं और खुशियां मनाते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
होली - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के घर होली
सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ होली बड़े उत्साह से मनाते आए हैं। कई बार वे पनवेल फार्महाउस पर या सेट पर को-स्टार्स के साथ रंग खेलते हैं। परिवार में सोहेल, अर्पिता सब मिलकर मस्ती करते हैं। 

8 of 11
होली - फोटो : X
रणबीर कपूर की होली की यादें
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन में उनके दादाजी राज कपूर की होली पार्टियां उन्हें बहुत डरावनी लगती थीं। चारों तरफ शोर-शराबा, लोग रंगों में पूरी तरह डूबे हुए, कोई नीला, कोई पीला या काला नजर आता था। मस्ती इतनी जोरदार होती थी कि लोगों को मजाक में ट्रकों में फेंक दिया जाता था। छोटे रणबीर को यह सब देखकर बहुत डर लगता था।

9 of 11
होली - फोटो : सोशल मीडिया
यश चोपड़ा की होली पार्टी
फिल्मकार रूमी जाफरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि मुंबई आने के बाद उनकी पहली होली यश चोपड़ा के यशराज स्टूडियो में हुई। वहां कथक की मशहूर नृत्यांगना सितारा देवी ने बहुत सुंदर डांस किया। उनकी ग्रेसफुल परफॉर्मेंस देखकर सब झूम उठे। बाद में सुभाष घई की मड आईलैंड वाली पार्टी और अमिताभ बच्चन की होली में भी खूब मस्ती हुई। अमिताभ जी खुद सबके साथ डांस करते और गाने गाते थे, जैसे 'रंग बरसे'। लेकिन अब समय बदल गया है, पुरानी वाली धूम कम हो गई है।

10 of 11
होली - फोटो : सोशल मीडिया
देव आनंद क्यों नहीं आते थे
राज कपूर के करीबी दोस्त देव आनंद कभी उनकी होली पार्टी में नहीं आते थे। दरअसल, देव आनंद को होली खेलना बिल्कुल पसंद नहीं था। राज कपूर उनकी पसंद का सम्मान करते थे, इसलिए कभी जबरदस्ती नहीं की।
विज्ञापन

11 of 11
होली - फोटो : X
फिल्मों में होली के गाने
बॉलीवुड की फिल्मों में होली के कई शानदार गाने हैं, जो लोग आज भी होली के दिन फूल साउंड पर बजाते हैं और जमकर डांस करते हैं। 
  • 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं'- यह गाना फिल्म 'शोले' का है।
  • 'रंग बरसे'- यह गाना फिल्म 'सिलसिला' का है।
  • 'होली खेले रघुवीरा'- यह गाना फिल्म 'बागबान' का है।
  • 'डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली'- यह गाना फिल्म 'वक्त' का है।
यह भी पढ़ें: Holi 2026: आजादी से पहले बना होली का फर्स्ट सॉन्ग, महबूब खान ने शुरू किया यह ट्रेंड

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें