फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा की मम्मी पूनम सिन्हा ने किया होलिका दहन, विधि-विधान से पूजा कर की प्रार्थना; वीडियो वायरल

Mon, 02 Mar 2026 11:33 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Holika Dahan 2026: आज मंगलवार 02 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते हैं। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने होलिका दहन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
होलिका दहन में हिस्सा लेते हुए पूनम सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर तरफ रंगों के पर्व होली का उल्लास है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसका विशेष महत्व होता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार होता है। आज 02 मार्च को होलिका दहन किया गया। फिल्म जगत में भी इस त्योहार की रौनक देखी जा रही है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा ने विधि-विधान से होलिका दहन किया।

विज्ञापन

पूनम सिन्हा ने लिया होलिका दहन में हिस्सा
लोकप्रिय अभिनेता और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने विधि-विधान के साथ पूजा करके होलिका दहन में हिस्सा लिया। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। इनमें देखा जा सकता है कि पूनम सिन्हा सोसाइटी की अन्य महिलाओं के साथ पूजा अर्चना कर रही हैं। इसके बाद परिक्रमा करते हुए उन्होंने होलिका मैया के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना की।
 

पूनम सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
पूनम सिन्हा ने किया होलिका दहन
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पूनम सिन्हा होलिका मैया की पूजा करती हैं। वे ऑफ व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही हैं। सिर पर दुपट्टा रखकर वे पारंपरिक तरीके से पूजा करती हैं। इसके बाद गुलाल डालती हैं और फिर होलिका दहन करती हैं। इसके बाद अन्य महिलाओं के साथ होलिका की परिक्रमा लगाती हैं। 

Holi 2026: आजादी से पहले बना होली का फर्स्ट सॉन्ग, महबूब खान ने शुरू किया यह ट्रेंड

 
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा का रिश्ता
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की शादी जुलाई 1980 में हुई थी। पूनम ने साल 1968 में मिस यंग इंडिया का खिताब जीता था। शत्रुघ्न सिन्हा से शादी के बाद उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के तीन बच्चे लव, कुश और सोनाक्षी सिन्हा हैं। सोनाक्षी सिन्हा चर्चित एक्ट्रेस हैं। उन्होंने जहीर इकबाल से शादी रचाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें