आबू धाबी कॉन्सर्ट पर क्या बोले भजन गायक?
अनूप जलोटा ने आगे कहा, 'अप्रैल महीने में मेरा एक कॉन्सर्ट अबू धाबी में होने वाला है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह साफ नहीं है कि कार्यक्रम तय समय पर हो पाएगा या नहीं। जब किसी क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन जाते हैं, तो बड़े आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर असर पड़ता है। सुरक्षा कारणों से सरकारें और आयोजक कई बार कार्यक्रम रद्द या स्थगित कर देते हैं। ऐसे में कलाकारों के लिए भी स्थिति अनिश्चित हो जाती है'।
अमन व शांति के लिए की कामना
उन्होंने आगे कहा, 'मैं शांति की कामना करता हूं और चाहता हूं कि हालात जल्द सामान्य हो जाएं। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता और इससे सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ता है। भारत के लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर पा रहे हैं, क्योंकि देश में मजबूत नेतृत्व है'। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से ही भारत के लोग अपने घरों में सुरक्षित और शांतिपूर्वक रह पा रहे हैं'। गौरतलब है कि ईरान और इस्राइल के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। बमबारी, ड्रोन हमले और मिसाइल हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। हालिया हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की खबर ने हालात को और गंभीर बना दिया है।
-आईएएनएस